छतनाग के पास टेंट सिटी में लगी भीषण आग, एक बार फिर महाकुंभ में हुआ हादसा, कई कॉटेज जले

प्रयागराज
महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी आग का कारण नहीं पता चल सका है।

चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर आकर देखा गया तो करीब 15 टेंट में आग लगी थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर एक्सेस रोड नहीं था। इसलिए यहां आने में थोड़ी दिक्कत हुई है। कोई भी जनहानि नहीं है। किसी को बर्न नहीं है। हिदायत भी दी जा रही है। बताया जाता है कि यहां पर अस्थाई टेंट लगाया गया था। चमनगंज चौकी के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है। उन लोगों को भी बता दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में आग लगी थी। तब डेढ़ सौ ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे। गीता प्रेस का शिविर शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में लगा था। तब प्रशासन ने छोटे सिलेंडर में रिसाव को आग का कारण बताया था। हालांकि गीता प्रेस वालों ने बाहर से आई आग को कारण बताया था।

इससे पहले बुधवार को भी महाकुंभ में बड़ा हादसा हुआ था। मौनी अमावस्या के अवसर पर यहां भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई थी। करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। प्रशासन के अनुसार भीड़ बढ़ने के कारण हादसा हुआ था। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और संगम किनारे लेटे लोगों पर भीड़ चढ़ गई थी।

admin

Related Posts

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 100 MLA जुटाओ, CM बन जाओ, योगी के दौरे पर कसा तंज

लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई अपने साथ 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम…

नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच