मंत्री नितेश राणे ने बुर्का पहन कर परीक्षा देने वाली छात्राओं पर रोक लगाने की मांग

मुंबई
 महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से बुर्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फडणवीस सरकार में मत्स्य विकास मंत्री नितेश राणे ने बुर्का पहन कर परीक्षा देने वाली छात्राओं पर रोक लगाने की मांग की है। राणे ने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर बुर्का पहनकर आने वाली छात्राओं को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश न देने की मांग की है। नितेश राणे बीजेपी के नेता है, जबकि दादा भुसे शिवसेना के कोटे से महायुति सरकार में मंत्री हैं। राणे ने पत्र ऐसे वक्त पर लिखा है जब राज्य में महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं।

राणे के पत्र पर मचा बवाल
नितेश राणे की इस पत्र से बवाल मच गया है। दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होनी हैं। राणे ने लिखा है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं। उनका पूरा भविष्य इस पर निर्भर करता है। राणे की दलील है कि यदि बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाती है, तो यह जांचना संभव नहीं है कि छात्रा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करके परीक्षा दे रही है या नहीं। यदि अनुचित घटना घटती है तो समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

पहले भी हो चुका है विवाद
महाराष्ट्र में इससे पहले भी बुर्के और हिजाब को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। मुंबई के स्कूल का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था। बाद में सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाने तक आदेश को स्थगित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब मुंबई के कुछ स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा था कि छात्राओं को यह चुनने की आज़ादी होनी चाहिए कि वे क्या पहनें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शिक्षण संस्थान छात्राओं पर अपनी पसंद थोप नहीं सकते। तब इस मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी हुई थी।

admin

Related Posts

मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा