वॉशिंगटन में बड़ा हादसा, सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, नदी से 19 शव निकाले गए

वॉशिंगटन

अमेरिका की पीएसए एयरलाइंस (PSA Airlines) का एक यात्री विमान बुधवार रात को रीगन वॉशिंगटन एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. विमान एयरपोर्ट की सीमा पर स्थित पोटोमैक नदी में जा गिरा. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास ये हादसा हुआ.

विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वाशिंगटन डीसी फायर डिपार्टमेंट ने अलग से पुष्टि की है। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रम्प को स्थिति से अवगत कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 9 बजे यह टक्कर हुई है। इस समय जेट विमान विचिटा कंसास से उड़ा था। हवाई अड्डे के रनवे के पास पहुंचते समय सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

अमेरिकी एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जेट में 65 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वहीं, अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने कहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, "हालांकि हमें अभी तक नहीं पता कि विमान में सवार कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन हमें पता है कि कुछ लोगों की मौत हुई है।"

    यह विमान कंसास सिटी से वॉशिंगटन जा रहा था. लैंडिंग के दौरान यह हेलीकॉप्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वॉशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को हुई.

    अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि विमान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे. समाचार एजेंसी एएफपी ने अमेरिकी सेना के हवाले से बताया कि ब्लैक हॉक सिकोरस्की एच-60 नामक हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे. अभी तक कुल 19 शवों को बाहर निकाला गया है.

    वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ये हादसा हुआ है. दरअसल विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी. इस हादसे के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं.

    बुधवार रात, स्थानीय समयानुसार 8:53 बजे, वॉशिंगटन डीसी पुलिस विभाग को पोटोमैक नदी के ऊपर एक विमान दुर्घटना की कई कॉल प्राप्त हुईं. विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी.

    अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस संबंध में बयान दिया. बयान में कहा कि वॉशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया. दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुए 'भयानक' हादसे के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है. वह स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और जैसे-जैसे स्थिति सामने आएगी, वह और जानकारी देंगे.

    कैनसस के सीनेटर जेरी मॉर्गन ने कहा कि यात्री विमान कैनसस से वॉशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर आ रहा था. मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं. कृपया सभी के लिए प्रार्थना करने में मेरा साथ दें.

    डीसी फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (ईएमएस), मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और कई साझेदार एजेंसियां ​​वर्तमान में पोटोमैक नदी में खोज और बचाव अभियान का समन्वय कर रही हैं. पुलिस ने कहा कि इस समय हताहतों की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है.

    टेक्सास के अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने कहा, "हालांकि हमें अभी तक नहीं पता कि विमान में सवार कितने लोग मारे गए, लेकिन हमें पता है कि कुछ लोगों की मौत हुई है."

    संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) ने रीगन हवाई अड्डे पर सभी विमानों को रोकने का आदेश दिया है, तथा वाशिंगटन पुलिस ने एक्स पर कहा है कि "कई एजेंसियां" पोटोमैक में दुर्घटना स्थल पर कार्रवाई कर रही हैं.

admin

Related Posts

नाशिक बाबा कांड में बड़ा खुलासा: अशोक खरात की करतूतों ने किया सबको सन्न

मुंबई रेप कांड में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात के मामले की जांच जारी है। अब जांच में पता चला है कि खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले कुछ…

Donald Trump की हरकतों पर विवाद, क्या US को झटका देने की तैयारी में यह देश?

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की सत्ता आने के बाद ज्यादातर सहयोगी देश नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में नाटो समेत कई सहयोगी देश खुलकर वाशिंगटन का विरोध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन