जमकर की आतिशबाजी, छत्तीसगढ़-रायपुर में जन्मदिन पर गाड़ियों से सड़क जाम कर काटा केक

रायपुर।

दौलत का नशा जब सिर पर चढ़ जाता है तो कुछ लोग हुड़दंग करने और दूसरों के लिए समस्या पैदा करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में रायपुरा चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गाड़ियां लगाकर रोड जाम कर दिया और जमकर हुड़दंग मचाया।

इस दौरान उन्होंने केक काटने के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी भी की, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राजधानी की सड़क पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि मौजूदा समय में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद बीच सड़क पर इन युवकों के हुड़दंग से यह तो साफ पता चलता है कि उन्हें पुलिस का किसी भी तरह का खौफ नहीं है। बहरहाल इस मामले में हुड़दंगियों पर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है इसे लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना है कि अपने शौक को पुरा करने के लिए सड़क जाम कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

admin

Related Posts

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा पोस्टर मुकाबला, विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें विषय पर होगी प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में…

अवैध रेत-ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माजदा और तीन ट्रैक्टर किए गए जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के के मामले में खनिज विभाग ने एक माजदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी