ICC की जारी ताजा रैकिंग में बड़ा पर‍िवर्तन, वरुण चक्रवर्ती पहली बार टॉप 10 टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल

 दुबई

 भारत के म‍िस्ट्री स्प‍िनर वरुण चक्रवर्ती ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की बुधवार को जारी ताजा रैकिंग में जलवा दिखाया है. वह 25 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. वहीं इंग्लैंड के महारथी लेग स्प‍िनर आद‍िल राश‍िद नंबर 1 गेंदबाज के सिंहासन पर फ‍िर काबिज हो गए हैं.

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को उनके हालिया शानदार फॉर्म का इनाम आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में मिला. राशिद पहली बार 2023 के अंत में टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 बने थे. पिछले साल वो ज्यादातर समय टॉप पर बने रहे, क्रिसमस से ठीक पहले अकील हुसैन ने उन्हें पीछे छोड़ा था.

इंग्लैंड के फ‍िरकी मास्टर स्प‍िनर आद‍िल को राजकोट में टीम इंड‍िया के ख‍िलाफ 28 जनवरी को हुए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ. राशिद ने कल हुए मुकबाले में चार ओवरों में 1/15 के किफायती आंकड़े हासिल किए, जिससे इंग्लैंड को 26 रनों की जीत मिली. इस वजह से यह सीरीज जिंदा रही. 36 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में कुल तीन विकेट हासिल किए हैं, जिसमें भारत 2-1 से आगे है.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ Varun Chakravarthy का नाम

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जलवा वरुण चक्रवर्ती का रहा, जिन्होंने 24 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किए और एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया.

वरुण चक्रवर्ती टी20 अंतरराष्ट्रीय के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो सीरीज में 10 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हो. उनसे पहले ऐसा कोई गेंदबाद नहीं कर पाया था. भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और उस दौरे पर वरुण चक्रवर्ती ने 12 विकेट झटके थे, जबकि इस सीरीज में अभी तक वह 10 विकेट ले चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्होंने पहले मैच में तीन, जबकि दूसरे मैच में 2 विकेट झटके थे.

admin

Related Posts

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-11 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. दोनों टीमों के बीच…

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?