टीकमगढ़ छोटे शहर की बेटियों का बड़ा धमाका, दो महिला क्रिकेटर्स का प्रदेश की क्रिकेट टीम में चयन, घर के पीछे खेलती थीं क्रिकेट

टीकमगढ़

खेल के क्षेत्र में टीकमगढ़ जिला फुटबॉल के खिलाड़ियों से पहचाना जाता है, लेकिन अब लड़कियों ने भी क्रिकेट में टीकमगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है। टीकमगढ़ की दो लड़कियों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है।

अब दोनों लड़कियां मध्यप्रदेश की महिला टीम में शामिल होकर राजस्थान के उदयपुर में नेशनल खेलने के लिए रवाना हुई हैं। क्रिकेट कोच विनय प्रताप ने बताया कि टीकमगढ़ जिले की टीम से 6 लड़कियों ने दतिया में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि अंडर 19 टीम के कैंप का आयोजन 22 जनवरी से 26 जनवरी तक दतिया में हुआ।

जहां पर इन 6 खिलाड़ियों में से इशिका सिंह और अश्वनी जक्कल ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिस पर दोनों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में खेलने के लिए किया गया। अब दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर नेशनल प्रतियोगिता खेलने के लिए रवाना हुई हैं। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से शुरू होगी, जो 4 फरवरी तक चलेगी।

जहां पर टीकमगढ़ की महिला खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके जिले के साथ बुंदेलखंड का नाम रोशन करेंगी।

पहली बार नेशनल खेलने का मौका मिला

खिलाड़ी अश्वनी जक्कल ने बताया कि क्रिकेट को खेलते हुए 7 महीने हो गए। मेहनत और लगन से पहली बार में ही मध्यप्रदेश टीम में चयन हुआ है। जिससे नेशनल खेलने का मौका मिल रहा है। क्रिकेट में इसी तरह मेहनत जारी रहेगी। जिससे कि इंडिया टीम की ब्लू ड्रेस पहनकर इंडिया टीम में खेलने का मौका मिलेगा।

6 महीने में क्रिकेट में बनाई पहचान

खिलाड़ी इशिका सिंह ने कहा की अभी मुझे क्रिकेट खेलते हुए 6 महीने ही हुए हैं। मेरा सपना एक दिन इंडिया टीम में खेलने का है। इसी सपने के साथ अपने खेल को आगे बढ़ते जा रहे हैं। अपने लोगों के सहयोग से आज नेशनल खेलने का मौका मिला है। आगे भी इसी तरह से क्रिकेट के प्रति सजग रहेंगे।

 

admin

Related Posts

ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

भोपाल में मेट्रो विस्तार के लिए बड़ा एक्शन, दुकानों और मकानों को नोटिस जारी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब न्यू मार्केट से लगे रोशनपुरा, मालवीय नगर में दुकानों की बड़ी तोड़फोड़ होगी। यहां दरवेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे