दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, दर्जनभर वाहन आपस में भिड़े

 गाजियाबाद

गाजियाबाद में आज बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से करीब दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद लंबा जाम लग गया, जिसमें काफी देर तक लोग फंसे रहे.

जानकारी के अनुसार, यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई. यहां सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई थी. कोहरे के कारण वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए. एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से चल रहे करीब दर्जनभर वाहनों में टक्कर हो गई.

इस दौरान कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. इसमें तमाम लोग काफी देर तक फंसे रहे. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया और यातायात बहाल कराया.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सर्दी के मौसम में सतर्क रहें, खासकर जब घना कोहरा हो. वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

 

admin

Related Posts

परीक्षा देने वालों के लिए खास व्यवस्था, दिल्ली मेट्रो ने बदला रविवार का शेड्यूल

नई दिल्ली  सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह छह बजे शुरू होगी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने…

रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट: भूजल रिचार्ज के लिए दिल्ली सरकार की नई पहल

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जल संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 75 सीएम श्री स्कूलों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को री-डिवेलप और आधुनिक बनाने का फैसला किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म