खरगोन में दूषित पानी पीने से गांव के कई लोग बीमार, गंभीर हालत में 10 लोग अस्पताल में भर्ती

खरगोन
जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर भगवानपुरा क्षेत्र के मांडवखेड़ा के कुंवरजी फालिया में कुएं के दूषित पानी पीने से 30 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। इसमें एक बजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को भर्ती करना पड़ा।

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम पहुंचे। इसमें नल-जल योजना में कुएं के पानी में गंदगी मिली है। पानी के नमूने खरगोन और इंदौर भेजे गए हैं। 400 आबादी वाले फालिया में रविवार से ग्रामीण बीमार होने लगे। लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद अस्पतालों में इलाज करवाने गए।

महिला की मौत
62 वर्षीय शांताबाई पति शोभाराम को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती किया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को सुबह मौत हो गई। इसके बाद एक के बाद एक ग्रामीण बीमार हुए और उन्हें बिस्टान और खरगोन भेजा गया। खरगोन में दस लोगों को भर्ती किया गया। इसमें चार का आइसीयू में इलाज किया जा रहा है। सूचना पर एसडीए बीएस कलेश फालिया पहुंचे। यहां उन्होंने जिस कुएं से पानी की आपूर्ति होती है, वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों से चर्चा की।

नल-जल योजना में पानी की आपूर्ति
यहां बताया गया कि यहां कुएं से नल-जल योजना में पानी की आपूर्ति की जाती है, नालियों का गंदा पानी उसी कुएं में पहुंच रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और पीएचई की टीम ने पानी के नमूने लेकर खरगोन और इंदौर लैब में भेजे हैं।

  • admin

    Related Posts

    एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

    भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

    शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

    भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल