भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा फरवरी में शुरू हो सकता :आलोक शर्मा

भोपाल
सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल  के समीप नव निर्माणाधीन निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, लिफ्ट, रैंप आदि का अवलोकन किया।

निशातपुरा स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस एवं सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को यहां से संचालित करने हेतु निर्देशित किया। इससे भोपाल स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। स्टेशन पर एंट्री सुगम बनाने, पार्किंग की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। एंट्री गेट के पास सेंट्रल वेयरहाउस के गोदाम को हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, एडीआरएम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

सांसद शर्मा ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट, रैम्प, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। हालांकि, सांसद शर्मा जब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें दो जगह पूछना पड़ा कि स्टेशन कहां है? उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर सेंट्रल वेयर हाउस की गोदाम को हटाकर एंट्री गेट सुगम बनाएं। जिससे यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ हो सके।

इन ट्रेनों का स्टॉपेज होगा सांसद शर्मा ने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

रेल मंत्री से मांगेंगे समय निरीक्षण के दौरान सांसद शर्मा ने पार्किंग व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर निशातपुरा स्टेशन के आरंभ की तिथि समय मांगेंगे। रेल मंत्री से समय मिलते ही संभवतः फरवरी के अंत तक यह स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। भ्रमण के दौरान डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सौरभ कटारिया आदि भी मौजूद थे।

वेयर हाउस हटाने को लेकर कलेक्टर से बात की सांसद ने निरीक्षण के दौरान ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से बात की। कहा कि जल्द वेयर हाउस को हटाया जाए। ताकि, एंट्री और एक्जिट गेट बनाए जा सके।

बोर्ड से मंजूरी मिलने की उम्मीद
निशातपुरा स्टेशन पर केटरिंग, रेलवे टिकट काउंटर खुलने के साथ अन्य काम करीब छह माह पहले ही पूरे हो चुके हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भोपाल मंडल की ओर से स्टेशन के शुरू करने के संबंध में पूरी तैयारी है। पहले चरण में यहां 14 ट्रेनों को हॉल्ट देने की तैयारी है। भोपाल रेल मंडल की ओर से स्टेशन को चालू करने का प्रोग्राम जोन के माध्यम से बोर्ड को भेजा गया है।

80 हजार यात्रियों को मिलेगा लाभ
भोपाल मंडल ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर इंतजाम पूरे कर लिए हैं। भोपाल के चौथे बड़े स्टेशन के रूप में निशातपुरा पर रेल यातायात शुरू होने से नए व पुराने शहर के करीब 80 हजार से एक लाख से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए बैरागढ़ नहीं जाना होगा। तो वहीं भोपाल व रानीकमलापति स्टेशन पर रेल यातायात दवाब कम हो सकेगा।

इन ट्रेनों को निशातपुरा स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

    19321/19322 इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
    19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    14115/14116 डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्स. (प्रतिदिन)
    19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
    14319/14320 इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

यह मिलेगा लाभ
11 मील मिसरोद, नर्मदापुरम, कोलार, शाहपुरा, गुलमोहर, अरेरा कॉलोनी, तुलसी नगर, डिपो चौराहा, रातीबड़ के नागरिकों के लिए निशातपुरा स्टेशन, भोपाल स्टेशन के मुकाबले 5 किलोमीटर दूर पड़ेगा। रेलवे का दावा है की दूरी भले बढ़ेगी, लेकिन ट्रेनें समय पर चलती रहेगी।

ये सुविधाएं मिलेंगी निशातपुरा स्टेशन पर
भोपाल-बीना रेल खंड पर भोपाल मेन स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेशन 700 मीटर लंबे दो प्लेटफॉर्म, नया फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगों के लिए विशेष पाथ-वे के साथ स्टेशन भवन बनाया गया है। यहां पर बुकिंग कार्यालय की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।

admin

Related Posts

विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी और माफी पर होगी चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में…

सस्ते बिजली के सपने सच होंगे! अमित शाह देंगे मध्यप्रदेश को 550 करोड़ की मदद

भोपाल भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (IISER) में जल्द ही ऐसा रिसर्च पार्क तैयार किया जाएगा जहां भविष्य की बिजली तैयार करने के फॉर्मूले खोजे जाएंगे। 550 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक