अब नेतन्याहू के सामने नई समस्या, सीजफायर के बीच इजरायल को मिली बुरी खबर, हमास की कैद में मरे 8 लोग

तेल अवीव
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं और इस बीच हमास के साथ सीजफायर का पहला दौर चल रहा है। वहीं इजरायल को बुरी खबर भी सुनने को मिली है। हमास की कैद में बताए जा रहे 26 लोगों में से 8 की मौत हो चुकी है। इजरायल की सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी ग्रुप से यह सूचना मिली है। हमास की ओर से दी गई सूची इजरायल के पास मौजूद खुफिया सूचना से मिलती है। इललिए हम यह जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 8 लोगों के मौत की जानकारी दे दी गई है। हालांकि इजरायल सरकार ने उन लोगों के नाम शेयर नहीं किए हैं, जो मारे गए हैं।

अब तक सीजफायर के पहले राउंड में इजरायल ने 290 फिलिस्तीनियों को रिहा किया है तो वहीं हमास ने बंधक बनाई गई 7 महिलाओं को रिहा किया है। यही नहीं इजरायल की ओऱ से जिस महिला अरबेल येहूद को पहले रिहा करने की मांग की गई है, उस पर भी हमास राजी हो गया है। लेकिन 8 नागरिकों का मारा जाना इजरायल के लिए बड़ा झटका है। यही नहीं बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को आंतरिक तौर पर भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस बात को लेकर भी चिंता जताई जा रही है कि कहीं इजरायल की ओर से सख्त फैसला न ले लिया जाए। हालांकि बंधकों के हमास के पास होने के चलते इजरायल का ऐसा करना मुश्किल होगा।

वहीं बेंजामिन नेतन्याहू इसी सप्ताह के अंत में अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वह डोनाल्ड ट्रंप से सीजफायर को लेकर बात करेंगे। अब तक गाजा में सीजफायर है, लेकिन इसे विस्तार दिया जाएगा या नहीं। इस पर ट्रंप के साथ मीटिंग में कुछ फैसला हो सकता है। अब तक मीटिंग का एजेंडा साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि 8 लोगों के मारे जाने के बाद इजरायल का रवैया पहले जैसा नहीं होगा।

फिलहाल बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोस्टेट सर्जरी कराई है और वह उससे उबर रहे हैं। नेतन्याहू ने काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन अब भी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसके बाद भी यदि वह अमेरिका जाने वाले हैं तो समझा जा सकता है कि कितने गंभीर हैं। इजरायली पीएम के साथ मीटिंग डोनाल्ड ट्रंप की नए कार्यकाल में किसी राष्ट्राध्यक्ष से पहली मुलाकात होगी। इससे डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता भी समझ में आती है।

  • admin

    Related Posts

    आतंक के रास्ते पर गया बेटा, पिता बोले- उसके कारण हमने बहुत दुख झेला

    श्रीनगर पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा हो गया. 6 साल की देरी ही सही, मगर उसका मास्टरमाइंड मारा गया. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का धुरंधर स्टाइल में…

    IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

    नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म