सभी यात्री विमान पर सवार हो चुके थे और केबिन क्रू टेकऑफ की तैयारी में लग गए थे, लेकिन यात्री ने खोल दिया विमान का इमरजेंसी गेट

नई दिल्ली
राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां पर आज सुबह एक विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था। सभी यात्री विमान पर सवार हो चुके थे और केबिन क्रू टेकऑफ की तैयारी में लग गए थे।  इंडिगो के इस विमान को सुबह 10:10 बजे उड़ान भरना था, लेकिन ठीक इससे कुछ पल पहले विमान में सवार एक यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया।

यात्रियों में मच गया हड़कंप
जैसे ही विमान का इमरजेंसी एग्जिट दरवाजा खुला। पायलट को इस बात की जानकारी मिल गई। यात्री की इस हरकत से विमान में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पायलटों और केबिन क्रू ने मानक संचालन प्रोटोकॉल शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।

यात्री ने क्यों खोला आपातकालीन दरवाजा
मीडिया के अनुसार विमान में सवार जिस यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोला उसकी पहचान सिराज किदवई के तौर पर हुई है। वह एक्सिस बैंक में काम करता है। यात्री ने दावा कि उसने गलती से फ्लैप खोल दिया। जैसे ही विमान के इमरजेंसी द्वारा खुले इसका सिग्नल पायलट को गया। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को विमान से उतार दिया।

एयरलाइन कंपनी का बयान आया सामने
इस घटना पर एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपना बयान जारी किया है। इंडिगो ने कहा कि आज, जोधपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान 6E 6033 के प्रस्थान से पहले सुरक्षा ब्रीफिंग के दौरान, एक यात्री ने आपातकालीन निकास फ्लैप खोल दिया। चालक दल ने तुरंत मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया। बाद में यात्री को उतार दिया गया और जांच के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अन्य यात्रियों हुए परेशान
एयरलाइन ने कहा कि हमें विमान में सवार अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने सभी परिचालनों में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। जोधपुर के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा यात्री से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के कारण विमान के उड़ान भरने में 20 मिनट की देरी हुई, जिसके कारण विमान में हड़कंप मच गया।

  • admin

    Related Posts

    आतंक के रास्ते पर गया बेटा, पिता बोले- उसके कारण हमने बहुत दुख झेला

    श्रीनगर पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा हो गया. 6 साल की देरी ही सही, मगर उसका मास्टरमाइंड मारा गया. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का धुरंधर स्टाइल में…

    IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

    नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 0 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर