‘अंत्योदय, पथ-अंत्योदय, प्रण- अंत्योदय ध्येय को साकार करने सरकार संकल्पित’, राजस्थान-संसदीय कार्य मंत्री पहुंचे पंचायत समिति की साधारण सभा में

जयपुर।

जोधपुर जिले की पंचायत समिति धवा की साधारण सभा की बैठक सोमवार को पंचायत समिति प्रांगण में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान श्री गोविन्द राम अध्यक्षता में आयोजित हुई। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘लक्ष्य-अंत्योदय, पथ-अंत्योदय,प्रण- अंत्योदय’ ध्येय को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा एक वर्ष में सरकार ने अनेक उपलब्धियां हासिल की,सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन कर रही है। श्री पटेल ने कहा प्रदेश सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति,सड़क एवं अवसंरचना विकास के साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए ‘पीएम सूर्य घर’ नाम से महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की है। इस योजनांतर्गत 1 किलोवॉट से 3 किलोवॉट क्षमता का संयंत्र स्थापित करने पर 30 हजार से 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा क्षेत्रवासी  योजना का लाभ लेने के अधिकाधिक आवेदन कर सोलर संयंत्र लगवाएं।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना—
श्री पटेल ने प्रदेश के पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखकर उनकी वित्तीय सुरक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि और अधिकारी क्षेत्र में अधिकाधिक कैम्प लगाकर पशुधन का बीमा करवाएं।

प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित—
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि 6000 रूपये के साथ ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत अतिरिक्त राशि किसानों को दी जा रही है। श्री पटेल ने कहा राजस्व विभाग के अधिकारियों को किसानों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र के किसानों को आदान-अनुदान की राशि शीघ्र उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

समुचित जलापूर्ति के लिए अवैध कनेक्शन काटने के दिए निर्देश—
संसदीय कार्य मंत्री ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति के लिए कंटेंजेंसी प्लान शीघ्र बनाने,अवैध कनेक्शन काटने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाएं।

कटानी रास्तों के अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान—
श्री पटेल ने कहा कटानी रास्तों के अतिक्रमण हटाने के लिए रास्ता खोलो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा आमजन के सुगम आवागमन के लिए आपसी सहमति से रास्ता खोलने में सभी क्षेत्रवासी सहयोग करें।

एनएफएसए पोर्टल पर केवल पात्र वंचित लोगों के आवेदन करवाएं—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा रसद विभाग के ‘गिव अप’ अभियान में सक्षम लोगों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से स्वेच्छा अपना नाम हटा लिया है। जिसकी बदौलत पात्र वंचित परिवारों को जोड़ने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा एनएफएसए पोर्टल खोला गया है। उन्होंने कहा सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी केवल पात्र वंचित लोगों के आवेदन करवाएं। जिससे योजना के मूल उद्देश्य के अनुरूप वास्तविक गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा सके।

फील्ड के कार्मिक मुख्यालय पर रहें उपस्थित—
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड के सभी कार्मिक कार्यालय समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। कार्यालय समय पर अन्यत्र जाने पर सूचना बोर्ड पर चस्पा करके जायेंगे। उन्होंने उपखंड अधिकारी,तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं बीसीएमओ औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती