38वें राष्ट्रीय खेल: ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले में महाराष्ट्र ने जीता स्वर्ण पदक

हल्द्वानी
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल की शुरुआत हो गई है। हल्द्वानी में गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले का आयोजन हुआ। गौलापार के मानसखंड तरणताल में इस रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र की टीम में पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देविदास पाटिल, कौशिक विनय मलंदकर और मानसी विनोद मोहिते ने 02:12:06 का समय लेकर, शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मध्य प्रदेश की टीम ने भी कड़ी चुनौती दी और 02:12:41 का समय लेते हुए दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। इस टीम में अंकुर चहर, दुर्विशा पवार, रोशन गोंड और आध्या सिंह शामिल रहे।

तमिलनाडु की टीम ने 02:14:08 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी टीम में आकाश पेरूमलसामी, कीर्ति एस, साई लोहिताक्ष के.डी और आरती एस ने भाग लिया। महाराष्ट्र की टीम ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, यह पहली बार था जब हमने गरम पानी में तैराकी की, जो हमारे लिए काफी अलग अनुभव था। यथलॉन इवेंट्स आमतौर पर समुद्र, पूल, या खुले पानी में होते हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक नया और यादगार अनुभव था।

वहीं दबाव को लेकर महाराष्ट्र की खिलाड़ी मानसी विनोद मोहिते ने कहा, “हम नियमित अभ्यास पर भरोसा करते हैं और हमारे कोच का अटूट समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है।” इससे पहले, व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराजे और डॉली देवीदास पाटिल ने स्वर्ण पदक तथा मानसी विनोद मोहिते ने रजत पदक जीता था। जबकि मध्य प्रदेश की आध्या सिंह ने कांस्य पदक जीता था।

  • admin

    Related Posts

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?