बागपत में बड़ा हादसा,भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर परिसर में वॉच टावर ढहा, 7 की मौत

बागपत

उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार (28 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया। बागपत जिले में 'आदिनाथ निर्वाण लाडू महोत्सव' के दौरान लकड़ी का मंच ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। बचाव–राहत कार्य जारी।जानकारी के अनुसार, यह भयावह हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड इलाके में मानस्तंभ परिसर में हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। करीब 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इनमें से अब तक 7 की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगा है।

हादसे के बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जैन धर्म के भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड ढह गया। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु उसके नीचे दबने से घायल गए। फिलहाल, उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस घटना के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है और अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

खून से लथपथ जैन श्रद्धालुओं को अस्‍पताल भ‍िजवाया जा रहा है। एम्बुलेंस न मिलने से ई रिक्शा में बैठाकर घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरातफरी मची है। यह दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है।
पुलिस ने बताया, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में एमरजेंसी के लिए तैयार है। एसपी ओर दो थानों की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है।

वॉचटावर गिर गया था

बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है, 'बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद वॉचटावर गिर गया। इस घटना में लगभग 20-25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

 

admin

Related Posts

गत वर्ष की तुलना में प्रदेश में 3.13 लाख मीट्रिक टन अधिक उर्वरक उपलब्ध

लखनऊ  प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। वर्तमान में प्रदेश में 13.28 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 05.23 लाख मी. टन डीएपी, 04.81 लाख मी. टन…

एक्सप्रेसवे विकास में यूपी ने रचा नया रिकॉर्ड, 1900 किलोमीटर से ज्यादा नेटवर्क तैयार

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। कभी पिछड़ेपन और विकास की धीमी रफ्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म