चाय बेचने वाले को समस्याएं समझ में आती हैं, BJP में एक और ‘चायवाले’ को बड़ा मौका, बनाया मेयर कैंडिडेट

रायपुर
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को महापौर पद का टिकट देकर पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। जीवर्धन चौहान का नाम न तो उम्मीदवारों की दौड़ में था और न ही उनके नाम की कोई चर्चा हो रही थी। राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को टिकट देकर भाजपा ने चौंका दिया है। मधुसूदन महापौर भी रह चुके हैं। भाजपा की सूची में ज्यादातर युवा और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

रायगढ़ से भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान एक चाय की दुकान चलाते हैं। उन्हें टिकट देकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि समर्पित और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बड़ा मौका कभी भी मिल सकता है। रायगढ़ का जीवर्धन चौहान का जीवन संघर्षों और समर्पण की कहानी है। वह एक समय नशा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी रहे हैं और भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

राजनीतिक गलियारों में चाय की चर्चा
जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाना रायगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी नेताओं का कहना है कि चाय बेचने वाले को आम आदमी की समस्याएं बखूबी समझ में आती हैं और यही जीवर्धन को टिकट मिलने का सबसे बड़ा आधार है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेचने से लेकर देश की बागडोर संभाली, उसी तरह जीवर्धन रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। भाजपा के इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को तेज कर दिया है।

RSS से जुड़े होने का मिला लाभ
रायगढ़ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बचपन से ही गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने संघ की शाखाओं में स्वयंसेवक के रूप में काम किया और समाज के लिए जीने-मरने का जज्बा संघ के सानिध्य में सीखा। संघ के साथ उनके इस जुड़ाव ने उन्हें समाज में काम करने और जनता की समस्याओं को समझने का एक मजबूत आधार दिया। भाजपा ने जीवर्धन चौहान को टिकट देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में उन कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है जो निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को ऊपर ले जाना चाहती है।

admin

Related Posts

रायपुर में 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, शामिल होंगे दुनियाभर से छत्तीसगढ़ी

रायपुर प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।…

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें