एससीवीटी की परीक्षा में टॉप 25 में 18 टॉपर श्रमोदय मॉडल आईटीआई के छात्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों को दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को राज्य स्तर के एससीवीटी परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को नये आयाम भी दे रहा है।

टॉप-3 में संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मारी बाजी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के श्रमिक परिवारों की आशाओं और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है। श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के छात्रों ने एससीवीटी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए 25 शीर्ष प्रशिक्षणार्थियों में से 18 स्थान हासिल किए हैं। गर्व का विषय है कि राज्य स्तर पर प्रथम (97.67%), द्वितीय (97.33%), और तृतीय (96.33%) स्थान भी इसी संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने प्राप्त किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि को श्रमिक परिवारों के बच्चों की लगन और श्रमोदय आईटीआई के शिक्षकों की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह संस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है।

श्रम और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई, श्रम मंत्रालय और कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा वित्तीय पोषित एवं क्रिस्प द्वारा निर्मित व संचालित यह संस्थान अल्प समय में ही कौशल विकास का प्रतीक बन चुका है।

 

admin

Related Posts

DNA रिपोर्ट के आधार पर बंद किया केस, हाईकोर्ट बोला– लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने डीएनए रिपोर्ट में आरोपी के…

खेत बना ड्रग्स का गोदाम: 21 करोड़ का नशा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ राजगढ़ जिले में नशे की फैक्ट्री व कारोबार चलाने वाले इस कार्य में संलिप्त पांच सौदागरों को पुलिस ने अंतत: धर दबोचा। उनमें से गोघटपुर में फैक्ट्री चलाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज