पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल और इंदौर में दुष्कर्म, लूट, और हत्या की घटनाएं बढ़ी

भोपाल
 सरकार ने बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ नौ दिसंबर 2021 से भोपाल व इंदौर में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू की थी। दावा था कि इस प्रणाली में अपराध घटेंगे। दोषियों को सजा जल्दी मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों के नाम और व्यवस्था बदल गई, पर अपराध कम नहीं हुए। हालत यह है कि दोनों शहरों में व्यवस्था लागू होने के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते गए। पुलिस मुख्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 से मई 2024 यानी लगभग ढाई वर्ष में इंदौर में दुष्कर्म की 849 घटनाएं हुईं। इनमें 397 नाबालिग थीं।

भोपाल में रेप के 891 केस दर्ज हुए

भोपाल में दुष्कर्म के 891 प्रकरण कायम किए गए। इनमें 369 नाबालिग थीं। इस तरह दुष्कर्म की घटनाएं इंदौर में भोपाल से कम रहीं, पर नाबालिगों के साथ इंदौर में अधिक घटनाएं हुईं। महिला अपराध ही नहीं, सामान्य अपराध भी दोनों जगह बढ़े हैं।

लूट की घटनाएं भी 72 प्रतिशत बढ़ीं

भोपाल में नौ दिसंबर 2020 से नौ दिसंबर 2021 के बीच लूट की 40 घटनाएं हुई थीं, जो नौ दिसंबर 2021 से नौ दिसंबर 2022 (अगले एक साल में) के बीच 69 हो गईं। यानी लूट की घटनाएं 72 प्रतिशत बढ़ीं। इसी अवधि में हत्या के मामले आठ प्रतिशत बढ़ गए।

अपहरण की घटनाएं 411 से बढ़कर 537 हुईं। यानी 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पुलिस आयुक्त व्यवस्था वाले दोनों शहरों में बालिकाओं की गुमशुदगी के मामले भी बढ़े हैं। इंदौर में वर्ष 2022 में 545 और 2023 में 575 प्रकरण कायम किए गए।

90 प्रतिशत से ज्यादा को पुलिस ने खोजा

इसी प्रकार से भोपाल में वर्ष 2022 में 360, 2023 में 356 और वर्ष 2024 में मई तक 184 नाबालिग गुम हुईं। हालांकि, इनमें 90 प्रतिशत से अधिक को पुलिस ने खोज लिया, पर सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रश्न बरकरार हैं।

पुलिस आयुक्त व्यवस्था में भी अपराध बढ़ने की वजह

    रात में पुलिस की गश्त कमजोर है, अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है।

    भोपाल में एमडी ड्रग्स का कारखाना, सेक्स रैकेट पकड़ा जाना खुफिया तंत्र की विफलता।

    पुलिस आयुक्त व्यवस्था में इंदौर और भोपाल मिलाकर लगभग एक हजार पद रिक्त हैं।

    इनमें आधे प्रधान आरक्षक और आरक्षक के हैं।

    अधिकारियों की जल्दी-जल्दी पदस्थापना बदली जा रही है।

 

admin

Related Posts

सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर, इन-हाउस डिज़ाइन और निर्माण में सफलता

सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन एवं निर्माण एमपी ट्रांसको में नई पहल भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने पारेषण कार्यों में…

केरल कैडर की एमपी मूल की IPS अधिकारी पर EWS प्रमाणपत्र विवाद, डिमोशन की संभावना

खरगोन  देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ईडब्ल्यूएस पात्रता की शर्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने