बाबा रामदेव का बयान ममता कुलकर्णी के संन्यास पर, कहा- किसी को भी महामंडलेश्वर बना दे रहे हैं

मुंबई

 महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रील्स और वीडियोज़ सामने आए हैं। इन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है और इस तरह की चीजें महाकुंभ की गरिमा को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति एक दिन में संत नहीं बन सकता, इसके लिए वर्षों की साधना की आवश्यकता होती है। बाबा रामदेव ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा, '… कुछ महामंडलेश्वर बन गए। किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना। किसी भी प्रकार के ओछी हरकतों को, रील्स को कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है। असली कुंभ यह है कि जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है…। एक है सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना। एक है मात्र सनातन के नाम पर कुछ छिछोरे शब्द कह देना, इतना सनातन नहीं है। सनातन तो वह शाश्वत सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।' जब सवाल किया गया है कि हाल ही में एक अभिनेत्री महामंडलेश्वर बनी हैं, तो इसपर बाबा रामदेव ने कहा, 'एक दिन में कोई संतत्व को उपल्बध नहीं हो सकता। उसके लिए वर्षों की साधना लगती है। … हम लोगों को इस साधुता को पाने में 50-50 वर्षों का तप लगा है। इसको संतत्व कहते हैं। साधु होना बड़ी बात है। महामंडलेश्वर होना तो बहुत बड़ा तत्व है। आजकल में देख रहा हूं कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया। ऐसा नहीं होना चाहिए।'

बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर गृहस्थ जीवन से संन्यास ले लिया। इस मौके पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने मीडिया एजेंसी को बताया कि  ममता कुलकर्णी ने आज गंगा में डुबकी लगाकर गंगा के तट पर अपना पिंडदान किया।

admin

Related Posts

गाजा में इजरायल का एयरस्ट्राइक, 3-मंजिला इमारत तबाह, खौफनाक तस्वीर हुई वायरल

गाजा सीजफायर लागू होने के बावजूद इजरायली सेना ने पूर्वी गाजा सिटी के जैतून इलाके में एक रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की. रिपोर्ट के मुताबिक हमला असकुला…

सऊदी अरब में पहली बार खुली शराब की दुकान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का बड़ा कदम

रियाद सऊदी अरब ने चुपचाप अमीर विदेशी निवासियों को शराब खरीदने की इजाजत देना शुरू कर दिया है। यह खुलासा बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। इसमें कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी