अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 मैच उम्मीद की एक नई किरण बनेगा : निक हॉकले

नई दिल्ली
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का मेलबर्न में होने वाला प्रदर्शनी मैच देश की महिलाओं के लिए "उम्मीद की एक नई किरण" है। तालिबान के देश पर कब्जे के बाद, अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ी अब मेलबर्न और कैनबरा में बस गई हैं। ये खिलाड़ी गुरुवार को मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर "क्रिकेट विदाउट बॉर्डर्स इलेवन" टीम के खिलाफ टी20 मैच खेलेंगी। इस मैच के बाद, उसी दिन शाम को एमसीजी में डे-नाइट महिला एशेज टेस्ट मैच होगा।

हॉकले ने यह भी बताया कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अफगानिस्तान की महिला टीम के खिलाड़ियों को भविष्य में मैच आयोजित करने के लिए आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, "यह पहला कदम है। इंग्लैंड से हमारे ईसीबी के साथी महिला एशेज देखने आएंगे, और अफगान महिला टीम को समर्थन देने के लिए बातचीत जारी है। सबसे पहले, जागरूकता बढ़ानी जरूरी है। गुरुवार का दिन बेहद खास और उत्साहजनक होगा। मेरी उम्मीद है कि यह मैच कई सकारात्मक चर्चाओं को जन्म देगा, इसे हर साल आयोजित किया जाए, और अंततः यह टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करे।"

हॉकले ने अफगान खिलाड़ियों की कठिनाइयों पर भी बात की। उन्होंने कहा, "उनके लिए एक नए देश में बसना, भाषा न जानना, और इतने मुश्किल हालातों का सामना करना आसान नहीं रहा। लेकिन उनका हौसला, क्रिकेट के प्रति प्रेम, और उनकी दृढ़ता प्रेरणादायक है। यह मैच उनकी कहानी और उनकी ताकत को दुनिया के सामने लाने का एक अवसर है।"

हॉकले ने वह पल भी याद किया जब खिलाड़ियों ने पहली बार अपनी जर्सी देखी। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने अपनी जर्सी पर अपने नाम और नंबर देखे, तो उनकी खुशी देखने लायक थी। यह उनके लिए कितना मायने रखता है, यह साफ दिखा।" उन्होंने कहा, "यह सिर्फ इस टीम की यात्रा की शुरुआत है, लेकिन साथ ही यह बताने का जरिया भी है कि दुनिया में हर महिला और लड़की को खेल का मौका नहीं मिलता जो उन्हें मिलना चाहिए।" हॉकले ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल तालिबान के शासन में महिलाओं और लड़कियों के मानव अधिकारों के हनन के बाद अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया था। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स में अफगानिस्तान से खेलने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

हॉक्ले ने इस पर कहा, "आईसीसी टूर्नामेंट्स में हम तय कार्यक्रम के तहत अफगानिस्तान से खेलने के लिए बाध्य हैं। यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। लेकिन हम जो कर सकते हैं, वह है सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करना।" उन्होंने कहा, "यह स्थिति क्रिकेट से कहीं ज्यादा जटिल है। लेकिन इस सप्ताह जो आप देखेंगे, वह यही है कि हम अपने नियंत्रण में जो कर सकते हैं, उसे सकारात्मक तरीके से करने की कोशिश कर रहे हैं।"

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज