जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक की बेटी ने देहरादून में किया सुसाइड

जगदलपुर।

देहरादून में पढ़ रही दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देहरादून पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं मां और भाई देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। 2019 में भीमा मंडावी की भी मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दंतेवाड़ा के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की छोटी बेटी दीपा मंडावी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दीपा देहरादून में फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही थी।

मां और भाई देहरादून रवाना
बेटी की मौत की खबर मिलते ही पूर्व विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी और बेटा राहुल मंडावी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। बेटी ने आत्महत्या क्यों की… अभी इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
जानकारी के मुताबिक दीपा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, हॉस्टल की लड़कियों और वार्डन से पूछताछ की जा रही है। भीमा की बड़ी बेटी की भी मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं।

नक्सली हमले में गई थी भीमा मंडावी की जान
बता दें कि 9 अप्रैल 2019 को श्यामगिरी के नजदीक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाई थी। इसमें हुए धमाके में भीमा मंडावी की जान चली गई थी।

सीएम ने निधन पर जताया गहरा दुख
दीपा मंडावी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दंतेवाड़ा के दिवंगत पूर्व विधायक भीमा मंडावी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।

केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home

डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416
मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

admin

Related Posts

“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनका…

ग्रामीण विकास को नई गति, मुख्यमंत्री ने RSETI के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर  जिला प्रवास के दौरान 'ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान'  (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह