गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट, घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा

रायपुर

राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से  सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।

     निरिक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर, आरक्षक सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा गाली 19 पोखरण वाहिनी छसबल, करनपुर जिला जगदलपुर, आरक्षक भीमा राम बेड़ता जिला बीजापुर, आरक्षक धनीराम कोरसा जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा ताती जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया।

   सराहनीय सेवा हेतु पुलिस महानिरीक्षक सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, जगदलपुर कंपनी कमाण्डर प्रभुलाल कोमरे, बस्तर उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुकमा प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी, कांकेर प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को अलंकृत किया गया।

    सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी टेकराम वर्मा, जगदलपुर प्रहरी देवनारायण राम एवं गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक सुरेन्द्र कुमार सिंगौर तथा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर साहस और बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस के वीरता पदक से अलंकृत किया गया।

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई।

 मार्चपास्ट में सीमा सुरक्षाबल, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज, घुड़सवार बल, बैंड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता द्वारा दिए आकर्षक मार्चपास्ट ने मैदान में आए दर्शकों का मनमोह लिया।

अश्वरोही दल का नेतृत्व कर प्लाटून कमाण्डर श्री योगेश चन्द्रा ने किया। वर्ष 2016 से 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थ हैं। इसके बाद वर्ष 2017 सेे 2019 तक एसटीएसफ बघेरा दुर्ग में पदस्थापना के दौरान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। जुलाई 2024 से अश्वरोही दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर ने किया। उन्होंने 06 माह का बैगपाईपर बैण्ड की प्रशिक्षण बेसिक ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला, हरियाणा से लिया है। ज्ञातव्य है कि नागालैण्ड में आयोजित आल इंडिया बैण्ड कम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ बैगपाईपर बैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

admin

Related Posts

सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ा: मोहला-मानपुर में मुठभेड़ के बाद जंगल की ओर भागे नक्सली, हथियार बरामद

मोहला-मानपुर  जिले के सरहदी इलाके में रविवार को पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। औंधी थाना क्षेत्र के कोहकाटोला और आमपायली गांव के आसपास स्थित जंगल में सुरक्षा बलों…

असम में किसकी बनेगी सरकार? चुनाव ऐलान के साथ ओपिनियन पोल ने खोले पत्ते

गुवाहाटी पांच राज्यों में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही पहला ओपिनियन पोल भी आ चुका है। असम के लिए जो ओपिनियन पोल जारी हुआ है, उसमें भाजपा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान