प्रधानमंत्री मोदी भोपाल समिट में होंगे शामिल, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ई-वाहन में कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में जापान सहयोगी की भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जापान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुँचकर यहाँ आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को देखा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इस दौरान प्रत्येक माह उद्योगों की स्थापना और निवेश को प्रोत्साहित करने की गतिविधियां होंगी। जापान यात्रा से इसकी शुरूआत हो रही है। अगले माह भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट के आयोजन की भव्य तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होकर मार्गदर्शन देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को हो रही जीआईएस में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह प्रयास है कि प्रतिभागी देशों की संख्या 50 तक हो जाए। दो दिन तक चलने वाली समिट में 15 हजार से अधिक इन्वेस्टर्स प्रतिभागी बनेंगे। यह सम्मेलन उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिट के व्यवस्थित आयोजन के लिए योजना बनाकर प्रतिभागियों की अपेक्षा एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास करें।

उद्योग वर्ष लिखेगा नए दौर की नई कहानी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल समिट का आयोजन सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। हम सब का सौभाग्य है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहली बार भोपाल में हो रही है। उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 नए दौर की नई कहानी लिखेगा। भोपाल एक सुंदर शहर और राजधानी भी है। समिट में आने वाले अतिथियों को यहां की बड़ी झील भी आकर्षित करेगी। मध्यप्रदेश सबसे बड़ा जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहां जनजातीय समुदाय ने अपनी हजारों वर्ष पुरानी जीवन शैली और संस्कृति को सुरक्षित रखा है। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की विविध प्रकार की जनजातीय संस्कृति का चित्रण किया गया है। समिट के प्रतिभागी इस विविधता के दर्शन कर सकेंगे।

'एक जिला एक उत्पाद' की अनूठी प्रदर्शनी लगेगी

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि समिट में चार प्रमुख विभागीय सम्मेलन, प्रवासी सत्र, सेक्टोरल सैशन और बायर-सेलर मीट के साथ ही ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो की नई प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जाएगा। 'एक जिला एक उत्पाद' की अनूठी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 'मध्यप्रदेश पवेलियन' विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक जुर्माना लगते ही मचा हड़कंप

    पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छह प्रकरणों में कुल 5 करोड़ 44 लाख 27 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।…

    युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत’, राज्यपाल पटेल ने युवाओं को बताया राष्ट्र की आशा

    युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ उत्कृष्टता पर बल दे : राज्यपाल पटेल राज्यपाल सिस्टेक ग्लोरी समारोह में हुए शामिल भोपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी