ब्लैकस्टोन की भारत में $11 अरब निवेश की योजना, महाराष्ट्र में यह रकम निवेश करेगी कंपनी

नई दिल्ली
 देश में सबसे ज्यादा जीडीपी वाले राज्य महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज है। दुनिया की सबसे बड़े ऑल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेट कंपनी ब्लैकस्टोन अगले तीन से पांच साल में महाराष्ट्र में 11 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इस रकम को राज्य के प्रमुख शहरों में डेटा सेंटर, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी एसेट्स में इनवेस्ट किया जाएगा। अमेरिका के इस इंस्टीट्यूशनल इनेवस्टर ने भारत के तेजी से बढ़ रहे प्रॉपर्टी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की व्यापक रणनीति बनाई है। इसके तहत कंपनी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में राज्य सरकार के साथ तीन अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस साल वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ब्लैकस्टोन के कुल निवेश का लगभग 5 अरब डॉलर मुंबई 3.0 में जाएगा। मुंबई 3.0 राज्य सरकार का एक अहम प्रोजेक्ट है। इससे तहत मुंबई और नवी मुंबई की क्षमता का विस्तार करने के लिए एक तीसरे शहर को विकसित किया जाएगा। मुंबई 3.0 को कर्नाला-साई-चिरनेर न्यू टाउन के नाम से भी जाना जाता है। इसके मुंबई के करीब स्थापित किया जाएगा। इससे मुंबई में जगह की कमी दूर होगी।

कहां-कहां होगा निवेश

एक सूत्र ने कहा कि ब्लैकस्टोन पहला वैश्विक संस्थागत निवेशक होगा जो इस नए उभरते शहर में कार्यालय परिसरों, आतिथ्य संपत्तियों, खुदरा मॉल और वेयरहाउसिंग संपत्तियों के विकास को सपोर्ट करेगा। ब्लैकस्टोन ने अपने जॉइंट वेंचर पार्टनर पंचशील रियल्टी के साथ मिलकर राज्य में डेटा केंद्रों के विकास के लिए 3 अरब डॉलर तक का निवेश करने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के साथ एक समझौता किया है। साथ ही उसने मुंबई महानगर क्षेत्र में डेटा केंद्रों सहित बुनियादी ढांचे की संपत्तियों के लिए अतिरिक्त 3 अरब का निवेश करने के लिए महाराष्ट्र के CIDCO के साथ एक समझौता किया है।

ब्लैकस्टोन वर्तमान में नवी मुंबई में दो डेटा सेंटर बनाने की प्रक्रिया में है और इनमें से प्रत्येक में 30 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है। लुमिना क्लाउडइंफ्रा नाम से ये डेटा सेंटर भी पंचशील रियल्टी के साथ साझेदारी में विकसित किए जा रहे हैं। नया डेटा सेंटर निवेश इसके अतिरिक्त होगा। कंपनी मुंबई महानगर क्षेत्र में रियल एस्टेट एसेट्स के विकास के लिए $5 अरब से अधिक का निवेश करेगी। इस तरह कंपनी की महाराष्ट्र में 11 अरब डॉलर के निवेश की योजना है। ब्लैकस्टोन ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

admin

Related Posts

Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

ट्रेड डील की तस्वीर साफ होते ही बाजार में उछाल, सेंसेक्स 84,000 के पार

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026