प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी को उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को ओडिशा का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इस काॅन्क्लेव को भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया जाएगा।

बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई बार ओडिशा आ चुके हैं। इस बार वह राज्य के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम राज्य की क्षमताओं को पांच प्रमुख क्षेत्रों – आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, केमिकल्स और फूड प्रोसेसिंग में प्रदर्शित करेगा। इस आयोजन में करीब 4,000 से 5,000 निवेशकों के भाग लेने की उम्मीद है।

मुख्य आयोजन से पहले, 27 जनवरी को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पांच सत्र आयोजित करेगा जिसमें करीब 200 उद्योग जगत के सदस्य हिस्सा लेंगे। इस कॉन्क्लेव में 40 वर्ष से कम उम्र के 60 युवा उद्यमियों की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े हैं। वहीं 29 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी प्रत्येक जिले के दो युवा उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करेंगे।

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, जापान, जर्मनी, पोलैंड और क्यूबा सहित 12 देशों के प्रतिनिधि ‘कंट्रीज ऑफ फोकस’ पहल के तहत इस आयोजन में भाग लेंगे।

admin

Related Posts

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा: इमारत में आग से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

सूरत  इस हादसे मेंगुजरात के सूरत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां लिंबायत क्षेत्र की मीठी खाड़ी के पास स्थित एक रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग…

BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव मुंबई के होटल में बरामद, IPL मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी

मुंबई आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा