तीन डिग्री गिरेगा पारा, उत्तर भारत में शीतलहर के कारण फिर लौटेगी ठंड

नई दिल्ली।

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पिछले दिनों अचानक से तापमान में वृद्धि हो गई थी, जिसने सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि दो से तीन डिग्री सेल्सियस की उत्तर भारत में और गिरावट आएगी, यानी कि ठंड बढ़ेगी। इस बीच, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, दक्षिण की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में अगले दो दिनों के बीच बारिश होने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब में शीतलहर की स्थिति रही। ओडिशा, असम, मेघालय, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग े अनुसार, 25 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 29 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होगी। तापमान की बात करें तो इस समय जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शून्य डिग्री से नीचे पारा चल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक से पांच डिग्री के बीच में है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत में यह 5-10 डिग्री के बीच बना हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज सबसे कम तापमान पूर्वी राजस्थान के सीकर जिले में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ सकती है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन उसके बाद तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। वहीं, राजस्थान में 25 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में 25-27 जनवरी, हरियाणा में 26 और 27 जनवरी को शीतलहर चलने वाली है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 जनवरी, बिहार, ओडिशा में 28 जनवरी, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बिहार के कुछ जिलों में 25 और 26 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। वहीं, उत्तराखंड में 25 जनवरी को कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है।

admin

Related Posts

भारत–मलेशिया रिश्तों में नई गर्मजोशी: इब्राहिम ने PM मोदी को बताया सच्चा और भरोसेमंद दोस्त

मलेशिया मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  तारीफों के पुल बांधते हुए उनको “सच्चा दोस्त” बताया और कहा कि उनके बीच भरोसेमंद और समझदारी भरा आदान-प्रदान…

तेल नीति में बदलाव! ट्रेड समझौते के बाद रूस से आयात कम कर रहीं भारतीय कंपनियां

वाशिंगटन अमेरिका के साथ टैरिफ में कटौती के बदले हुए समझौते के तहत भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद धीरे-धीरे कम करने की संभावना है। सूत्रों ने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक