अरविंद केजरीवाल ने कहा- सरकार बनने के बाद सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों पर सबसे पहले होगा काम

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए एक और घोषणा की है। इसके मुताबिक सरकार बनने के बाद सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर सबसे पहले काम किया जाएगा। क्योंकि यह दूषित पानी, पीने के पानी की पाइपलाइन में घुसकर लोगों को बीमार कर सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमारी पहली बार सरकार बनी थी तो बहुत सारी समस्याएं थीं। उनमें से एक बड़ी समस्या सीवर की थी। दिल्ली में 1792 कच्ची कॉलोनियां हैं। इनमें से 2015 के पहले किसी किस्म का विकास अलाउड नहीं था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश था, सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश था। उन सब बाधाओं को पार करके हमने सारी कच्ची कालोनियों के अंदर काम करना चालू किया। इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइपलाइन नहीं थी। सारा सीवर नालियों के अंदर व गलियों के अंदर बहता था। लोगों का जीवन नर्क था। पिछले 10 साल में लगभग सभी कॉलोनियों में हमने सीवर की पाइपलाइन डाली है। उसे जोड़ने का काम चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दूसरी तरफ कई कॉलोनियों के अंदर जहां सीवर की पाइपलाइन है। वह बहुत पुरानी हो गई हैं। उसमें आज कई जगह से मुझे शिकायत सुनने को मिलती है कि सीवर ओवरफ्लो कर रहा है, सीवर लीक कर रहा है, सीवर जाम हो गया है, सीवर का पानी पीने के पानी से मिक्स हो रहा है। इसलिए मैंने यह तय किया है कि बहुत जल्द हमारी सरकार बनने के बाद पुरानी पाइपलाइन को रिप्लेस किया जाएगा, ताकि लोगों को सीवर की वजह से होने वाले समस्याओं से छुटकारा दिलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्याएं हैंं, तो अब घबराना मत। सरकार बनने के बाद आपके क्षेत्र में भी हम बहुत जल्दी सीवर की पाइपलाइन रिप्लेस कर देंगे। सीवर की सफाई कराएंगे, ताकि आपको सीवर की गंदगी से मुक्ति मिल सके।

 

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला