पाकिस्तान के स्पिनर्स का डंका बजा और मेहमानों ने अपने हथियार डाल दिए, नोमान अली ने हैट्रिक समेत खोला पंजा

नई दिल्ली
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन पाकिस्तान के स्पिनर्स का डंका बजा और मेहमानों ने अपने हथियार डाल दिए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सेशन में 163 रनों पर सिमट गई। मेजबानों की इस सफलता के पीछे नोमान अली का अहम रोल रहा जिन्होंने हेट्रिक समेत पंजा खोला। नोमान इसी के साथ पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। वो तो आखिरी विकेट के लिए गुडाकेश मोटी और जोमेल वार्रिकान के बीच 68 रनों की साझेदारी हो गई जिस वजह से वेस्टइंडीज इस स्कोर तक पहुंच पाया, नहीं तो पाकिस्तान मेहमानों को 100 रन के अंदर समेट देता।

वेस्टइंडीज ने तो 95 के स्कोर पर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए थे, उनके आखिरी विकेट के चलते पहले सेशन को एक्सटेंड किया गया, जिसका अंत गुडाकेश मोटी के विकेट के साथ हुआ। मोटी 55 रनों के साथ वेस्टइंडीज के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उनके अलावा जोमेल वार्रिकान ने 36 तो किमार रोच ने 25 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए आखिरी तीन बल्लेबाजों ने 116 रन जोड़े।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। दिन के दूसरे ही ओवर में काशिफ अली ने मेहमानों को पहला झटका दिया। टीम के विकेट का सिलसिला इसके बाद नहीं थमा। 12वें ओवर में आकर तो नोमान अली ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर ही तोड़ दी। वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए।

वह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर बने हैं। उन्होंने इस मैच में कुल 6 विकेट चटकाए। यह उनके छोटे से टेस्ट करियर का पहला पंजा भी था। बता दें, पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है, उनकी नजरें इस मैच को भी अपने नाम कर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

  • admin

    Related Posts

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने रिटायरमेंट और टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोच गौतम गंभीर को…

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    ओरलियंस हरिहरन अम्साकरुनन और एम आर अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने ओरलियंस मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि आकर्षी कश्यप ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक