पंजाब और हिमाचल में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की, 11 राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा, 3 दिन कोल्ड-डे की चेतावनी

नई दिल्ली
उत्तर भारत में अचानक मौसम में गर्मी बढ़ी है। मगर अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार में लोगों को लगातार तीन दिनों तक भीषण ठंड का सामना करना होगा। यहां के कई इलाकों में 24 से 26 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। आईएमडी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

25 जनवरी: हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं बिहार में दूसरे दिन कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

26 जनवरी: बिहार में तीसरे दिन भी लोगों को कोल्ड डे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। वहीं ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद चार दिन तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। अगर मध्य भारत की बात करें तो अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटे में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं आएगा। 24 घंटे के बाद अगले चार दिन तक 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान यथावत बना रहेगा।

मैदानी इलाके में अमृतसर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह