रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स ने अमेरिकी संसद में संविधान के 22वें संशोधन में नया संशोधन करने की मांग की

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता संभाले अभी हफ्ते भर भी नहीं हुए हैं लेकिन उनकी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद उन्हें तीसरी बार व्हाइट हाउस में बैठाने की कोशिशें शुरू कर चुके हैं। इसके लिए अमेरिकी संविधान में संशोधन की तैयारी होने लगी है। टेनेसी से रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स ने अमेरिकी संसद में एक संयुक्त प्रस्ताव पेश कर संविधान के 22वें संशोधन में नया संशोधन करने की मांग की है। अगर यह संविधान संशोधन होता है तो डोनाल्ड ट्रंप को तीसरे कार्यकाल के लिए दावेदार बनने की अनुमति मिल जाएगी। मौजूदा नियमों के मुताबिक अमेरिका में कोई शख्स अधिकतम दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति बन सकता है। ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है, जो 20 जनवरी से शुरू हुआ है।

गुरुवार को प्रस्ताव पेश करने वाले टेनेसी से रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को आधुनिक इतिहास में एकमात्र ऐसे नेता के रूप में साबित किया है, जो हमारे देश के पतन को पलटने और अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम है और उन्हें यह मिशन पूरा करने के लिए जरूरी समय दिया जाना चाहिए।” पिछले राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान तत्कालीन उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस बात को लेकर आगाह किया था और लोगों को चेतावनी दी थी कि अगर ट्रंप सत्ता में आ गए तो वह देश का कानून बदल देंगे।

अब एंडी ओगल्स के प्रस्ताव ने इस आशंका को बल दिया है। ट्रंप सत्ता संभालते ही नागरिकता, लिंग और प्रवासी कानून को बदल चुके हैं। अब राष्ट्रपति के कार्यकाल का नियम भी बदला जा सकता है। कई विपक्षी सांसदों ने रिपब्लिकन सांसद के इस कदम की आलोचना की है और उस पर नाराजगी जताई है। ओगल्स रिपब्लिकन पार्टी के एक कट्टरपंथी रूढ़िवादी सांसद हैं। वह सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित नहीं किया जाएगा, और कोई भी व्यक्ति जिसने राष्ट्रपति के पद पर कार्य किया हो, या किसी अन्य व्यक्ति के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की अवधि के दो वर्ष से अधिक समय तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर रहा हो, उसे एक बार से अधिक राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले ट्रंप खुद टाइम मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह इस तरह के संविधान संशोधन का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी तरह की चुनौती के पक्ष में नहीं हूं और ऐसे संविधान संशोधन के पक्ष में भी नहीं हूं।" इस बावत व्हाइट हाउस की तरफ से अधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

  • admin

    Related Posts

    अब विदेश यात्रा होगी सस्ती और आसान, भारतीयों को 56 देशों में मिला Visa-Free एंट्री का फायदा

    नई दिल्ली भारतीय पर्यटकों के लिए विदेश यात्रा अब और आसान होने वाली है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के अनुसार, भारत 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गया…

    ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, जिनेवा बातचीत से पहले दी खुली धमकी ‘डील करो या अंजाम भुगतो’

    वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने जिनेवा में होने वाली अहम परमाणु वार्ता से पहले ईरान को कड़ा और चेतावनी भरा संदेश दिया है। वॉशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बातचीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर