डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी किम जोंग उन से मुलाकात की थी, अब भी मिलने की इच्छा जाहिर की

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद संभालने के बाद से ऐक्शन में हैं। वह कभी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जंग रोकने की सलाह देते हैं तो कभी ईरान को हमले से बचने के लिए परमाणु केस में समझौते की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने कहा कि मैं किम जोंग उन से मुलाकात करूंगा। क्या वह किम जोंग उन से बात करेंगे? इस सवाल के जवाब में ट्रंप में कहा कि जरूर ऐसा होगा। वह मुझे पसंद करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी किम जोंग उन से मुलाकात की थी। इसके अलावा ट्रंप पहले किम जोंग उन से अपने रिश्तों को अच्छा बताते रहे हैं। उनका कहना है कि किम जोंग उन एक समझदार और स्मार्ट व्यक्ति हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन से पहले कार्य़काल के दौरान 2018 से 2019 के बीच तीन बार मुलाकात की थी। यही नहीं 1953 के बाद पहली बार ऐसा हुआ था, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया पहुंचा था। वह 2019 में गए थे और किम जोंग उन से लंबी वार्ता की थी। दुनिया से ही अलग-थलग रहने वाली उत्तर कोरिया सरकार के साथ बातचीत की यह बड़ी पहल डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। तानाशाही शासक किम जोंग उन को अजब-गजब फैसलों के लिए जाना जाता है। ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से ही उनकी टीम कई बार कह चुकी है कि एक बार फिर से किम जोंग उन से बातचीत के रास्ते तलाशे जाएंगे। ट्रंप प्रशासन का कहना कि किम जोंग उन से सीधी बात होगी।

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के लिए किम जोंग उन से रिश्ते गांठना इतना आसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि साउथ कोरिया अमेरिका का करीबी सहयोगी है, लेकिन नॉर्थ कोरिया से उसके रिश्ते बेहद खराब हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया से संबंध सुधारने की पहल की कीमत दक्षिण कोरिया से नाराजगी के तौर पर ट्रंप को चुकानी पड़ सकती है। यही नहीं उनकी अपनी कैबिनेट में ही कुछ लोग ऐसे हैं, जो नॉर्थ कोरिया से बातचीत के लिए तैयार नहीं दिखते। ट्रंप ने जिन मार्को रुबियो को विदेश मंत्री बनाया है, वह खुद किम जोंग उन को तानाशाह कहकर संबोधित करते रहे हैं। फिलहाल देखना होगा कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कोरिया से रिश्ते सुधारते हैं।

admin

Related Posts

वेस्ट बैंक में जमीन पर कब्जे को लेकर इजरायल की रणनीति, 8 मुस्लिम देशों ने विरोध प्रदर्शन किया

तेल अवीव इजरायल सरकार ने पश्चिमी तट में जमीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के हालिया फैसले की आठ मुस्लिम देशों द्वारा निंदा करने वाले संयुक्त बयान को बेबुनियाद और गुमराह…

अर्जुन मेघवाल के बयान से बढ़ी उत्सुकता, जम्मू-कश्मीर पर जल्द होने वाला फैसला

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल ने  इस पर बड़ा बयान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 4 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा