शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अर्थी को कंधा दिया, इमोशनल हुए लोग, प्रभु श्री राम खुद कंधा देने आए

मेरठ
यूपी के शामली जिले की मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का उनके मेरठ स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान रामानंद सागर की रामायण के किरदार (राम) और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के भावुक कमेंट्स देखने को मिले. दरअसल, अभिनेता और सांसद अरुण गोविल मेरठ के मसूरी गांव में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे थे. वहां की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद की ओर से लिखा गया, ''जनपद शामली में अपराधियों के साथ साहसिक मुठभेड़ के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए मेरठ के मसूरी गांव निवासी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार जी को उनके निवास पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें. जय श्री राम.''

रामायण के 'राम' की इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ''जिस शरीर को राम स्वरूप अरुण जी ने कंधा दिया हो, उनकी आत्म शांति मिल गई होगी.'' वहीं, एक अन्य ने लिखा, ''प्रभु श्री राम खुद कंधा दे रहे हैं.'' इसके अलावा एक और ने कमेंट में लिखा, ''आप (शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार) बहुत खुशनसीब हो कि भगवान श्री राम के रूप आपके साथ चल रहे हैं. काश! ऐसी किस्मत हमारी भी हो.''

शहीद इंस्पेक्टर की शव यात्रा में शामिल हुए सांसद अरुण गोविल.
पता हो कि शामली जिले में मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर की बुधवार को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. शामली के झिंझिना इलाके में 21 और 22 जनवरी की दरमियानी रात हुई मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार (54) को कई गोलियां लगी थीं. एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी और उसके तीन साथी मारे गए थे. इस दौरान सुनील को पेट में तीन गोलियां लगीं. उन्हें पहले हरियाणा के करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने सुनील के लिवर में गोली लगने की वजह से उनकी सर्जरी शुरू की थी. ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सुनील की मौत हो गई.

सुनील कुमार साल 1990 में एक कांस्टेबल के रूप में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) में शामिल हुए थे और 2002 में हेड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत हुए थे. बाद में वह 2011 में पदोन्नति होने पर प्लाटून कमांडर बने. वह 2020 में 'दलनायक' के रूप में पदोन्नत किए गए थे. वह 2009 से एसटीएफ के लिए काम कर रहे थे और उन्हें उनकी बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिल चुके थे. मृतक सुनील कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

admin

Related Posts

1 अप्रैल से जेब पर असर, उत्तर प्रदेश में देशी शराब के रेट बढ़े

लखनऊ  यूपी कैबिनेट ने प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. 1 अप्रैल से यूपी में देसी शराब के दाम बढ़ जाएंगे. देसी शराब के दाम में…

वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा