देवरिया की अनोखी प्रेम कहानी, कविता अब गुंजा को बबलू के नाम से बुलाएगी

देवरिया
देवरिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। दो महिलाएं अपने-अपने पतियों से इतनी परेशान हो गईं कि एक दूसरे में ही समस्‍या का समाधान नजर आया। वे दोनों न केवल अपने-अपने शराबी पतियों से अलग हो गईं बल्कि दोनों ने आपस में शादी भी कर ली। दोनों महिलाओं की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों को अपनी पीड़ा एक जैसी लगी। दोनों ने पहले दोस्ती की फिर एक साथ जीने-मरने का फैसला लेकर शादी कर ली। पति-पत्नी बनी दोनों महिलाओं ने अब गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर नया जीवन शुरू करने की योजना बनाई है।

झारखंड के रांची की रहने वाली गुंजा की शादी देवरिया जिले के रुद्रपुर कस्बे में हुई थी। गुंजा का पति शराबी था और रोज पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर गुंजा ने लगभग 8 साल पहले घर छोड़ दिया और गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। गोरखपुर में रहने के दौरान गुंजा की मुलाकात सोशल मीडिया पर कविता नाम की एक महिला से हुई। कविता गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी और शराबी पति की प्रताड़ना के चलते उसने भी अपना घर छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर ही दोनों ने अपना-अपना दर्द साझा किया तो दोनों को अपनी-अपनी पीड़ा एक जैसी लगी।
एक जैसा दर्द लगा तो आपस में करने लगीं प्यार

पति बनी गुंजा ने बताया कि बातचीत के दौरान हम दोनों को अपना दर्द एक जैसा लगा तो हम लोग अपना काफी समय एक दूसरे के साथ बिताने लगी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं और एक ही साथ रहने लगीं। गुंजा और कविता ने बताया कि हम दोनों अपने-अपने पतियों की प्रताड़ना से इतनी तंग आ चुकी थी कि दूसरी शादी के बारे में सोचने से भी डर लग रहा था। ऐसे में हम दोनों ने एक आपस में ही शादी करने का फैसला ले लिया। क्योंकि अब हम दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकती।
पति बनकर गुंजा ने कविता की मांग में डाला सदूर

गुरुवार की शाम को दोनों महिलाएं रुद्रपुर कस्बे में स्थित दुर्गेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं। यहां गुंजा ने पति की भूमिका निभाते हुए कविता की मांग में सिंदूर भरा, फिर दोनों महिलाओं ने भगवान शिव को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई और हिंदू रीति रिवाज से आपस में शादी कर ली।

दो महिलाओं के आपस में शादी करने की बात फैलते ही मंदिर पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पत्नी कविता ने बताया कि हम लोग अब नए जीवन की शुरुआत करेंगे। शादी के बाद हम लोगों का नाम नहीं बदलेगा। मैं अपने पति गुंजा को बबलू के नाम से बुलाऊंगी।

admin

Related Posts

कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

कालिंजर महोत्सव 2026:तृप्ति शाक्या एंड ग्रुप, साधो द बैंड और ममता शर्मा सजाएंगी सुरमयी शाम

कालिंजर महोत्सव 2026:तृप्ति शाक्या एंड ग्रुप, साधो द बैंड और ममता शर्मा सजाएंगी सुरमयी शाम   'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम 15 से 17…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?