जज ने दिया सीता-लक्ष्मण का उदाहरण, फिर दिया फैसला, दुष्कर्म के आरोपी देवर को उम्रकैद और एक लाख जुर्मना

बरेली
बरेली में भाभी से दुष्कर्म करने के दोषी ठहरे देवर को अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में श्रीरामचरित मानस के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा- एक देवर लक्ष्मण थे जो देवी सीता की चरण वंदना करते थे, पर दोषी ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। महिला घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान न्यायाधीश ने कविता भी सुनाई।

घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं हुई। पति दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। वह घर में अकेली रहती है। देवर ने उसे झांसा दिया कि मेरे दो बच्चे हैं, पत्नी फिर गर्भवती है। उससे होने वाला तीसरा बच्चा उसको दे देगा। इसके एवज में वह पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे 90 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता ने जब बच्चा लेने से मना कर दिया और दिए हुए रुपये वापस मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा।

पीड़िता के मुताबिक, 19 जनवरी 2023 को रात 10 बजे उसका देवर, भांजे व एक अन्य के साथ घर में घुस आया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भांजे ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। 15 जून 2023 को आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से सात गवाह और आठ साक्ष्य पेश किए गए। न्यायालय ने दो आरोपियों को बरी कर दिया। देवर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा एयरपोर्ट: देश का सबसे बड़ा एमआरओ हब बनने की ओर अग्रसर

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब पीएम मोदी ने एमआरओ सुविधा का किया शिलान्यास, विमान रखरखाव में आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम अभी मेंटेनेंस के लिए 85%…

    फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक्स और एविएशन के बड़े केंद्र के तौर पर उभरेगा जेवर क्षेत्र

    दिग्गज बोलेः जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लोकार्पण और एमआरओ सुविधा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए