आयकर विभाग की आज भी जाने-माने फिल्म निर्माता और टीजीएफडीसी के अध्यक्ष के परिसरों पर जारी रही

हैदराबाद
आयकर विभाग की गुरुवार को लगातार तीसरे दिन टॉलीवुड के कुछ प्रमुख फिल्म निर्माताओं के परिसरों पर छापे जारी रही। मंगलवार को शुरू हुई छापेमारी गुरुवार को भी जाने-माने फिल्म निर्माता और तेलंगाना फिल्म फेडरेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीजीएफडीसी) के अध्यक्ष वी. वेंकट रमना रेड्डी उर्फ दिल राजू के परिसरों पर जारी रही। दिल राजू के उजास विला, जुबली हिल्स स्थित आवास, उनके कार्यालय और उनके रिश्तेदारों के परिसरों सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स और मैंगो मीडिया पर भी छापेमारी जारी रही। आयकर विभाग ने अभी तक छापेमारी के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि उसने हाल ही में आई कुछ फिल्मों से हुई कमाई का उचित टैक्स न चुकाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

हाल में ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘गेम चेंजर’ और ‘संक्रांतिकी वस्तुनाम’ फिल्में रिलीज की गई हैं। ‘गेम चेंजर’ और ‘संक्रांतिकी वस्तुनाम’ का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले दिल राजू ने किया है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘गेेम चेंजर’ 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। ‘संक्रांतिकी वस्तुनाम’ पिछले सप्ताह संक्रांति के अवसर पर रिलीज हुई थी। वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी अभिनीत यह फिल्म दिल राजू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

आयकर विभाग ने दिल राजू के परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की भी जांच की। इसमें उनकी बेटी हंसिता रेड्डी, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के सह-मालिक सिरीश और निर्देशक अनिल रविपुडी शामिल हैं।

‘पुष्पा 2’ के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स की संपत्तियों पर भी तलाशी ली गई। छापेमारी में माइथ्री के संस्थापक नवीन येमेनी और यालामंचिली रविशंकर, सीईओ चेरी और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों के घर शामिल हैं। पिछले महीने रिलीज हुई अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा 2’ ने अब तक 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। आयकर अधिकारियों ने बुधवार को ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार के कार्यालय और अन्य परिसरों पर भी छापेमारी की।

आयकर अधिकारी बैलेंस शीट और आयकर रिटर्न सहित प्रमुख दस्तावेजों व बैंक लॉकरों की भी जांच कर रहे थे। दिल राजू की पत्नी तेजस्विनी को मंगलवार को एक बैंक ले जाया गया और उनकी मौजूदगी में लॉकर खोले गए। आयकर अधिकारियों की कई टीमें प्रोडक्शन हाउस के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं। आयकर अधिकारियों को टैक्स चोरी का संदेह है।

 

admin

Related Posts

अमरावती कांड में 180 लड़कियों और 350 वीडियो का रहस्य, जानें सच

अमरावती   महाराष्ट्र के अमरावती में एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया गया है, जिस पर कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज़्यादा अश्लील…

UPI पेमेंट्स में 1 घंटे की देरी: RBI की नई पहल, इन नियमों में होने जा रहा बदलाव

 नई दिल्ली  भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) डिजिटल पेमेंट्स की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. इंस्टैंट पेमेंट्स की वजह से UPI को मनी ट्रांसफर और किराने की दुकान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 0 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर