नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी कांग्रेस नेताओं को कभी रास नहीं आए: डॉ. मोहन यादव

भोपाल,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जंयती पर सुभाष स्कूल 7 नंबर चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के नायक हैं, कदम-कदम पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देशभक्ति के नई मिसाल पेश की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज देश और युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की तरह नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी अपमान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

अंग्रेजों के मुंह पर तमाचा मारकर दिया देश भक्ति का प्रमाण- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने बड़ी हिम्मत के साथ आईसीएस का एग्जाम भी पास किया और कहा कि हम अंग्रेजों की नौकरी नहीं करेंगे,यह अंग्रेजों के मुंह पर तमाचा भी था और देशभक्ति का प्रमाण भी था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने,लेकिन कांग्रेस नेताओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी कभी रास नहीं आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज नाम से अस्थाई सरकार बनाकर अंग्रेजों को बहुत बड़ी चुनौती दी। कई देशों से उनकी सरकार को मान्यता भी मिली। उनके जीवन के विविध पक्षों को समाज के बीच लाना चाहिए। भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की देशभक्ति का सम्मान करते हुए सम्मान दिलाने के लिए कार्य किया। मुझे विश्वास है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के कार्यों का आने वाले समय में और मूल्यांकन किया जाएगा।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देशभक्ति का संदेश दिया- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के नौजवानों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देशभक्ति का जो संदेश दिया हम सब संकल्प लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के सम्मान के लिए हमेशा काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का अपमान करने का काम किया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए इस्तीफा देना पड़ा था, यह जग जाहिर है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर आज हम उनके देशभक्ति के लिए किए गए कार्यों को याद कर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

    भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

    2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर