प्रदेश के कई जिलों के तामपान में हुई वृद्धि, 25 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा

भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से ठंड का असर कम हो गया है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी तापमान में वृद्धि होने के संकेत दिए हैं।

फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में लोगों को सर्दी से राहत मिल चुकी है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। दरअसल फिलहाल हवाओं का असर कम हुआ है जिस वजह से तापमान बढ़ रहा है और ठंड कम लग रही है। जैसे ही उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आना शुरू होगा एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

मौसम विभाग विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि फिलहाल पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) भी प्रभावी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिनों में हवा का रुख उत्तर की ओर मुड़ जाएगा। इसके चलते प्रदेश एक बार फिर से सर्द हवाओं की चपेट में आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं बीते पांच दिनों में प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा गया है। जिन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे था और शीतलहर का असर था, वहां अब तेज धूप निकल रही है और दिन में ठंड कम महसूस हो रही है। कई स्थानों पर रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (तेज) हवाएं चल रही हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका असर सीमित है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं। बुधवार को यह हवाएं 268 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। हालांकि, इनकी रफ्तार कम होने के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है।

प्रदेश में मंगलवार और बुधवार की रात पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, कल्याणपुर में 7.9 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8.6 डिग्री और मंडला में 8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, भोपाल का 11.2 डिग्री, उज्जैन का 12 डिग्री, जबलपुर का 11.4 डिग्री और इंदौर का 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन और उज्जैन जैसे शहरों में दिन का तापमान 28 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंडला में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। दूसरी ओर, नर्मदापुरम, खंडवा और खरगोन में तापमान 30 डिग्री के पार रहा।

admin

Related Posts

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपनी स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता में वृद्धि कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि…

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की चली मुहिम

भोपाल जल संरक्षण व संवर्धन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को संरक्षित करने एवं संवारने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट