ग्वालियर में जापानी इन्सेफेलाइटिस का एक संदिग्ध मरीज मिला, किशोरी में वायरस की पुष्टि

ग्वालियर

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दस्तक दे दी है. 15 वर्षीय किशोरी में वायरस की पुष्टि हुई है. किशोरी तेज बुखार, सिर दर्द और उल्टी से पीड़ित थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया, जहां जांच के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई.

दरअसल, किशोरी को तेज बुखार और उल्टी से पीड़ित थी. परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. लेकिन हालत सुधरने की बजाय वह कोमा में चली गई. इसके बाद उसको गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया गया. सैंपल की जांच के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई. हालांकि, किशोरी कोमा से बाहर आ चुकी है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है.

बता दें कि शहर में जापानी इंसेफेलाइटिस का यह पहला केस है. इस वायरस के लक्षण की बात करें तो बुखार, सिरदर्द, थकान और उल्टी इसके मुख्य लक्षण हैं. यह बीमारी मस्तिष्क की सूजन, कोमा और लकवा तक बढ़ सकती है. कुछ मामलों में कोमा और लकवा भी हो सकता है. यह वायरस मच्छरों से इंसानों तक पहुंचता है.

बीमारी से बचाव के लिए मच्छरदानी का और मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए. घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छर पनप न सकें. बीमारी से बचने के लिए टीका उपलब्ध है. खासकर उन लोगों को टीका जरूर लगवाना चाहिए जो उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां इसका खतरा ज्यादा है.

admin

Related Posts

DNA रिपोर्ट के आधार पर बंद किया केस, हाईकोर्ट बोला– लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने डीएनए रिपोर्ट में आरोपी के…

खेत बना ड्रग्स का गोदाम: 21 करोड़ का नशा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ राजगढ़ जिले में नशे की फैक्ट्री व कारोबार चलाने वाले इस कार्य में संलिप्त पांच सौदागरों को पुलिस ने अंतत: धर दबोचा। उनमें से गोघटपुर में फैक्ट्री चलाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज