इन नियमों के साथ सूर्य देव को चढ़ाए जल, मिलेगी सफलता

हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान सूर्य सभी 9 ग्रहों के राजा माने गए हैं. भगवान सूर्य उर्जा, यश, वैभव और सकारात्मकता के कारक कहे जाते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान सूर्य के पूजन और उन्हें जल चढ़ाने का बहुत महत्व माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, जो भी भगवान सूर्य का पूजन करता और उन्हें जल चढ़ता है उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. साथ ही जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान सूर्य को जल चढ़ाते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए.

भगवान सूर्य को जल चढ़ाने का समय
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान सूर्य को सूर्योदय के समय जल चढ़ाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय का समय जल चढ़ाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. सूर्योदय के एक घंटे के अंदर भगवान सूर्य को जल चढ़ा देना चाहिए. सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट का समय भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ माना गया है. रविवार को भगवान सूर्य को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए, क्योंकि ये दिन धर्म शास्त्रों में भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है. रविवार को अगर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है और जल चढ़ाया जाता है, तो भगवान सूर्य प्रसन्न होकर विशेष कृपा करते हैं.

जल चढ़ाने के नियम
    भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के लिए सुबह सबसे पहले जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.
    इसके बाद तांबे के लोटे में जल लेना चाहिए. जल में लाल फूल, कुमकुम और अक्षत भी डालना चाहिए.
    भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खड़े होना चाहिए.
    इसके बाद लोटे को सिर के थोड़ा उपर करना चाहिए. फिर धीरे-धीरे पानी गिराकर भगवान को जल अर्पित करना चाहिए.
    जल चढ़ाने के दौरान भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में खुशियां का आगमन होता है.

भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के लाभ
हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जो भी भगवान सूर्य को नियमित रूप से जल चढ़ाता है उसका घर धन-धान्य और खुशियों से भर जाता है. भगवान को नियमित जल चढ़ाने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है. भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से काम में आ रहीं रुकावटें दूर हो जाती हैं. भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से आत्मबल में वृद्धि होती है. विचार पॉजिटिव होते हैं.

  • admin

    Related Posts

    मेष से मीन तक: नवरात्रि के नौ दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद…

    खरमास लगते ही बदले नियम: विवाह-गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बंद

      पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय आते हैं जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से परहेज किया जाता है. ऐसा ही एक विशेष समय खरमास होता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान