केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कराया अवगत

भोपाल
भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भेंट करने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के निवास पर उनसे भेंट कर कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी से अवगत कराया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, यह कार्य जिस गति से होना चाहिए उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से कॉरिडोर के निर्माण कार्य को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) से शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया। कॉरिडोर के आभाव में इस क्षेत्र में आवागमन में हो रही दिक्कतों और सड़क दुर्घटनाओं की ओर केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को राज्य मंत्री श्रीमती गौर के द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) साढ़े 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या नगर बायपास मार्ग का निर्माण के स्वीकृत करने पर केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) के निर्माण की स्वीकृति और मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर निर्माण से भोपाल महानगर के एक बड़े हिस्से की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अनोखा मामला: तीन दिन से पार्क में चर रहा घोड़ा हिरासत में, नगर पालिका सख्त

     सीहोर  शहर में नगर पालिका की एक अनोखी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। रविन्द्र सांस्कृतिक भवन परिसर में विकसित हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे एक घोड़े को आखिरकार…

    फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची पुलिस, बालाघाट में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन

    बालाघाट प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात