‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर कहा लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में अहम भूमिका: पीएम मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कहा कि इस पहल ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर प्राप्त हों। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में आज ही के दिन हरियाणा के पानीपत में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य घटते शिशु लिंग अनुपात को रोकना और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुडेी मुद्दों का समाधान है। यह योजना तीन मंत्रालयों- महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘आज हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ आंदोलन के 10 साल पूरे कर रहे हैं। पिछले एक दशक में यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों ने इसमें भागीदारी की है।’ उन्होंने कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए सही वातावरण तैयार किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हों।’

प्रधानमंत्री ने इस अभियान में लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंग अनुपात वाले जिलों में महत्वपूर्ण सुधार आए हैं और जागरुकता अभियानों ने लैंगिक समानता के महत्व की गहरी समझ पैदा की है।’

उन्होंने उन सभी हितधारकों को भी बधाई दी जिन्होंने इस ‘आंदोलन’ को जमीनी स्तर पर जीवंत बनाया। उन्होंने आह्वान किया, ‘‘आइए हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि आने वाले वर्ष भारत की बेटियों के लिए और भी अधिक प्रगति एवं अवसर लेकर आएं।

 

admin

Related Posts

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे Facebook-Insta-TikTok, मलेशिया सरकार का कड़ा कदम

कुआलालंपुर  मलेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक लगाने वाले नए नियम लागू करना शुरू कर दिया है. यह कदम बच्चों…

‘अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते…’ ट्रंप और नेतन्याहू को लेकर वायरल दावे ने बढ़ाई चर्चा

यरुशलम तुम्हारा दिमाग खराब हो चुका है, अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते. ये मैं हूं जो तुम्हारी जान बचा रहा हूं. अब हर कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी