नौवीं व 10वीं कक्षा में अगले सत्र से अंग्रेजी विषय में सामान्य और विशिष्ट के दो विकल्प मिलने लगेंगे: मध्य प्रदेश बोर्ड

भोपाल
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं व 10वीं कक्षा में अगले सत्र से अंग्रेजी विषय में सामान्य और विशिष्ट के दो विकल्प मिलने लगेंगे। ऐसा नई शिक्षा नीति के प्रविधान लागू करने के लिए किया जा रहा है। यह व्यवस्था अगले शिक्षा सत्र से लागू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस सत्र से नौवीं कक्षा में गणित विषय में सामान्य और विशिष्ट का विकल्प लागू किया था। इसके बाद अब अंग्रेजी का पाठ्यक्रम दो हिस्सों में विभाजित करने की तैयारी है। कहा गया है कि अगर कोई विद्यार्थी 11वीं में भाषा विषय में अंग्रेजी की पढ़ाई करना चाहता है तो उसे नौवीं में ही विशिष्ट अंग्रेजी का विषय लेना होगा। नहीं तो सामान्य अंग्रेजी लेकर परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश जैसे कई प्रदेशों में ऐसी व्यवस्था पहले से लागू है।

विशिष्ट गणित चुनने वाले अधिक, लेकिन शिक्षक भ्रमित
चालू सत्र में प्रदेशभर में नौवीं में करीब 11 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें से 5.80 लाख विद्यार्थियों ने विशिष्ट गणित और पांच लाख ने सामान्य का चयन किया है। ये विद्यार्थी अगले सत्र में 10वीं में पहुंचेंगे। इनकी वजह से अगली बोर्ड परीक्षा में पहली बार गणित के दो प्रश्नपत्र आएंगे। हालांकि विकल्प देने के बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग दोनों प्रश्नपत्रों की पाठ्य सामग्री अलग नहीं कर पाया है। इसकी वजह से शिक्षकों में भ्रम की स्थिति है।

परिणाम सुधारने की कवायद
प्राचार्यों का कहना है कि 10वीं का परिणाम सुधारने के लिए यह कवायद की जा रही है। नौवीं कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से और 10वीं में सत्र 2026-27 से बेस्ट ऑफ फाइव समाप्त किया जाएगा। इस पद्धति से सबसे अधिक विद्यार्थी गणित व अंग्रेजी विषय में पास होते हैं। इस कारण गणित व अंग्रेजी में दो विकल्प लागू किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, 27 जुलाई को देशभर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    खजुराहो पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। यह अभियान आगामी 27 जुलाई को…

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बेल के खिलाफ मेघालय सरकार का बड़ा कदम, हाई कोर्ट में चुनौती

    इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में एक बार फिर बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है. मेघालय राज्य सरकार ने शिलॉन्ग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा