जन्म के आधार पर नागरिकता मामले में डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ हैं अमेरिकी: सर्वे में हुआ खुलासा

वाशिंगटन
जन्म के आधार पर नागरिकता को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके अमेरिका के नए राष्ट्रपति को मुल्क की जनता का ही साथ नहीं मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को लेकर चुनाव से पहले हुए एक सर्वे में पता चला है कि आधे से ज्यादा अमेरिक इसका विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका में जन्म लेने वाले अवैध प्रवासियों के बच्चों को नागरिकता नहीं देने के लिए संविधान में बदलाव का फैसला लिया है।

जनवरी में एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से किए गए एक सर्वे में पता चला है कि 10 में से सिर्फ 3 अमेरिकी ही जन्म के आधार पर नागरिकता बदलने के लिए संविधान बदलने के समर्थन में हैं। वहीं, 51 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क इसके विरोध में हैं। जबकि, सिर्फ 21 प्रतिशत वयस्क समर्थन कर रहे हैं। ऐसे 20 प्रतिशत उत्तरदाता रहे, जो नीति का न समर्थन कर रहे हैं और न ही विरोध कर रहे हैं।
 

राजनेता भी नहीं हैं साथ

खास बात है कि निर्दलीय राजनेताओं में से 46 प्रतिशत इसके खिलाफ हैं, 23 प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं। जबकि, 30 फीसदी न सहमति जता रहे हैं और न ही इनकार कर रहे हैं। ट्रंप की पार्टी रिपब्लन में 53 प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं और खिलाफ 26 फीसदी है। इधर, 73 प्रतिशत डेमोक्रेट्स नीति का विरोध कर रहे हैं और 11 प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं। 15 फीसदी ने कोई जवाब नहीं दिया। 9 से 13 जनवरी के बीच हुए सर्वे में 1147 लोगों को लेकर सर्वे किया गया था। सैंपल में गलती की गुंजाइश 3.9 फीसदी कम या ज्यादा हो सकती है।
 

ट्रंप की घोषणा
सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती घंटों में ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया, जिसमें घोषणा की गई कि भविष्य में बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों के, देश में पैदा होने वाले बच्चों को अब नागरिक नहीं माना जाएगा। यह आदेश देश में वैधानिक रूप से लेकिन अस्थायी रूप से रहने वाली कुछ माताओं के बच्चों पर भी लागू होगा, जैसे कि विदेशी छात्र या पर्यटक। ट्रंप के शासकीय आदेश में कहा गया है कि ऐसे गैर-नागरिकों के बच्चे अमेरिका के 'अधिकार क्षेत्र के अधीन' नहीं हंं और इस प्रकार वे 14वें संशोधन की दीर्घकालिक संवैधानिक गारंटी के अंतर्गत नहीं आते हैं।

 

admin

Related Posts

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का ऐलान

केदारनाथ धाम के द्वार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर…

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा पशुपतिनाथ: महाशिवरात्रि पर नेपाल-भारत के श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़

काठमांडू नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों हिंदू श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पहुंचे। फल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर