लिवरपूल चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में, बार्सिलोना की रोमांचक जीत

लिवरपूल
लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर लिली को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की, जबकि बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक रोमांचक मैच में बेनफिका को 5-4 से हराया। हार्वे इलियट ने विजयी गोल करके लिवरपूल को सात मैचों में सातवीं जीत दिलाई। इससे पहले मोहम्मद सलाह ने लिवरपूल की तरफ से 34वें मिनट में पहला गोल किया था लेकिन लिली कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड के 62वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बराबरी करने में सफल रहा था। लिली को अंतिम आधे घंटे का खेल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

लिवरपूल को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए इस मैच में केवल एक अंक हासिल करने की जरूरत थी लेकिन उसकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शानदार तरीके से अगले चरण में प्रवेश किया।

बर्सिलोना ने 2–4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जीत हासिल की। उसकी तरफ से रफिन्हा ने इंजरी टाइम में विजयी गोल किया। इससे बार्सिलोना के सात मैच में 18 अंक हो गए हैं और वह लिवरपूल के बाद दूसरे स्थान पर है। लिवरपूल के 21 अंक हैं।

बेनफिका के वेंजेलिस पावलिडिस ने चैंपियंस लीग में तीसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई। उन्होंने दो गोल बार्सिलोना के गोलकीपर वोज्शिएक स्ज़ेसनी की गलतियों का फायदा उठाकर किए। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने बार्सिलोना के लिए पेनल्टी पर दो गोल किए। वह नौ गोल के साथ चैंपियंस लीग के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। रफिन्हा ने भी दो गोल किए।

स्पेन के एक अन्य क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने जूलियन अल्वारेज़ के 90वें मिनट में किए गए विजयी गोल के दम पर बायर लीवरकुसेन को 2-1 से हराया। एटलेटिको मैड्रिड इस जीत से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक अन्य मैच में मोनाको ने एस्टन विला को 1-0 से हराया। इससे विला की अंतिम 16 में सीधे प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है।

अन्य मैचों में बोलोग्ना ने बोरूसिया डॉर्टमुंड को 2-1 से, अटलांटा ने ग्राज़ को 5-0 से और पीएसवी आइंडहोवन ने रेड स्टार को 3-2 से हराया। स्टटगार्ट ने स्लोवान ब्रातिस्लावा पर 3-1 से आसान जीत दर्ज की। क्लब ब्रुगे और युवेंटस का मैच 0-0 से ड्रा रहा।

  • admin

    Related Posts

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह