अंडर-19 महिला विश्वकप में बंगलादेश की महिला टीम ने स्कॉटलैंड को 17 रनों से हराया

बंगी (मलेशिया)
कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 28) के बाद अनीसा अख्तर सोबा (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश की महिला टीम ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में स्कॉटलैंड की टीम को 17 रनों से हरा दिया है।
बंगलादेश के 120 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद पिप्पा स्प्राउल और निअम मुइर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में कप्तान निअम मुइर (22) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद स्कॉटलैंड का कोई भी बल्लेबाज पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक सका। पिप्पा स्प्राउल ने 41 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से (41) रनों की पारी खेली। बंगलादेशी गेंदबाजी आक्रमण के आगे स्कॉलैंड की पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई।
बंगलादेश की ओर से अनीसा अख्तर सोबा ने चार विकेट लिये। निशिता अख्तर निशी और हबीबा इस्लाम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां स्कॉटलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की महिला टीम के बल्लेबाज स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती नजर आयी। फहमीदा चोया (14), जुएरिया फिरदौस (20), आफिया आशिमा (21) और कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 28) रनों की पारियों के योगदान से बंगलादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 120 का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड की ओर से नयमा शेख और मैसी मैसीरा ने दो-दो विकेट लिये। गैब्रिएला फोंटेनला, एमी बाल्डी और किर्स्टी मैक्कॉल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • admin

    Related Posts

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह