महिला अंडर-19 विश्वकप में न्यूजीलैंड ने समोआ को 67 रनों से दी शिकस्त

कुचिंग (मलेशिया)
ईव वोलैंड (48) रन की पारी के बाद ताश वेकलिन और ऋषिका जसवाल (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबलों में समोआ को 67 रनों से शिकस्त दी।

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समोआ की टीम का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नही टिक सका। समाओ की पूरी टीम 14.2 ओवर में 40 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। समाओ का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। न्यूजीलैंड की ओर से ताश वेकलिन और ऋषिका जसवाल ने तीन-तीन विकेट लिए। सोफी कोर्ट को दो विकेट मिले। हन्ना ओ‘कॉनर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां समोआ महिला अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 12 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिए। इसके बाद अनिका टोड और ईव वोलैंड ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में ए मापु ने अनिका टोड 19 गेंदों में (27) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद समोआ के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। ईव वोलैंड ने 43 गेंदों में (48) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 17 ओवरों में 9 विकेट पर 107 रन का स्कोर बनाया। समोआ के लिए ऑलिव लेफगा ने तीन और वेरा फराने ने दो विकेट लिए। नोरा सलीमा, मसिना तफिया और ए मापु ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • admin

    Related Posts

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह