संस्कृत में 14 ग्रंथ लिखने वाले उज्जैन के विद्वान डॉ.मुसलगांवकर आज संस्कृति संवाहक सम्मान-2025 से सम्मानित होंगे

उज्जैन

राष्ट्रपति पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान, अभा कालिदास सम्मान, राज्य शिखर सम्मान, विद्वत भूषण सम्मान (काशी), विश्व भारती सम्मान सहित अब तक कई सम्मान प्राप्त कर चुके डॉ. केशवराव सदाशिवराव शास्त्री मुसलगांवकर को अब "संस्कृति संवाहक सम्मान 2025" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें संस्कृति रक्षक मंच द्वारा 22 जनवरी बुधवार को संस्कृति, संस्कृत, शिक्षा और सनातन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

संस्कृति रक्षक मंच के दीपक सैनी ने बताया कि संस्कृति रक्षा और राष्ट्र रक्षा को ध्येय मानकर मंच बीते 15 वर्षों से समाज में निरंतर कार्य कर रहा है। मंच द्वारा आज 22 जनवरी शाम 4 बजे माधव सेवा न्यास परिसर स्थित भारत माता मंदिर के सुदर्शन सभागृह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर आचार्य अतुलेश्वरानंद महाराज (आचार्य शेखर महाराज) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी करेंगे, साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

कौन हैं डॉ. मूसलगांवकर
डॉ. मूसलगांवकर वैसे तो बतौर शिक्षक स्कूली शिक्षा से जुड़े रहे, लेकिन उनका लेखन आज कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है। संस्कृत के क्षेत्र में उनकी नवीन व्याख्या शैली के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है। शास्त्रीजी अब तक 14 ग्रंथ लिख चुके हैं, जो दुनियाभर के ग्रंथालयों में उपलब्ध हैं। विक्रम विश्वविद्यालय की एक छात्रा उनके लेखन कार्य पर पीएचडी भी कर रही है।

admin

Related Posts

MP में पेट्रोल पंपों पर भीड़, पेट्रोल 25% ज्यादा बिका; LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, सरकार ने कहा- ईंधन की कमी नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई जिलों में  रात अचानक तेल का हाहाकार मच गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजराइल के बीच बढते तनाव और युद्ध की चर्चाओं ने सोशल…

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया डॉक्टर ने

जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विभाग में डॉक्टर ने ही फायर एक्सटिंग्विशर उठाकर शॉर्ट सर्किट लगी आग को काबू में पा लिया. जिस समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश