मध्य प्रदेश में सरकार ने गेहूं खरीदी की तैयारियां शुरू, किसानों को एक-एक रुपए खातों में भेज खाता वेरीफाई कराएगी

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सरकार ने गेहूं खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों पर व्यापारियों द्वारा सांठगांठ कर बेचे जाने वाले गेहूं के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने की भी सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं. राज्य सरकार पंजीयन के बाद किसानों के रकबे की जांच करेगा और गड़बड़ी पाए जाने के बाद संबंधित किसानों की सूची पंचायतों में चस्पा की जाएगी. साथ ही संबंधित किसान का रजिस्ट्रेशन कैंसिल भी किया जा सकता है. उधर गेहूं बेचने के बाद पैसा किसानों के खातों में पहुंचने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए विभाग 6 लाख से ज्यादा की राशि एक-एक रुपए के रुप में किसानों के खातों में भेजेगी. खाता वेरीफाई होने के बाद ही बाकी राशि भेजी जाएगी.

पहले 1 रुपए, फिर बाकी राशि आएगी

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को सबसे पहले पंजीयन कराना होता है. पंजीयन के समय किसानों को बैंक खातों की जानकारी और आधार कार्ड की जानकारी देनी होती है. इसके बाद गेहूं बेचने के बाद किसानों को खातों में बेची गई फसल की राशि भेजी जाती है. किसानों द्वारा बेची गई फसल की राशि किसानों के खातों में पहुंच सके, इसके लिए विभाग पंजीयन के दौरान ही किसानों के खातों में 1 रुपए भेजकर उसके खातों का वेरिफिकेशन कराएगा. यदि पैसे संबंधित अकाउंट में नहीं पहुंचते तो अकाउंट को फिर से अपडेट किया जाएगा.

एमपी में जल्द शुरू होने वाली गेहूं की खरीदी
इसके लिए किसानों से कहा गया है कि अकाउंट को आधार नंबर और मोबाइल से लिंक जरूर करा लें. किसानों को अपना अकाउंट अपडेट कराना होगा. साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जनधन खाता, संयुक्त बैंक खाता, फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खातों पंजीयन में अमान्य माने जाएंगे. किसान पंजीयन केन्द्रों पर ही अपने मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट करा सकेंगे. प्रदेश में पिछले साथ 6 लाख 16 हजार किसानों से 48 लाख टन गेहूं का उपार्जन किया था.

पंजीयन के बाद डाटा होगा वेरीफाई

उधर व्यापारी किसानों से सांठगांठ कर बाहरी गेहूं समर्थन मूल्य पर न बेच सकें, इसके लिए भी विभाग सतर्क हो गया है. किसानों द्वारा कराए जाने वाले पंजीयन के बाद विभाग किसानों के रकबे और बोई गई फसलों का सत्यापन कराएगा. इसके लिए तहसीलदार और एसडीएम को 1 फरवरी से 7 अप्रैल तक का समय दिया गया है. इसमें देखा जाएगा कि गिरदावरी में दर्ज फसल, कुल रकबे और बोई गई फसल में उत्पादन में कितना अंतर है. यदि ज्यादा अंतर पाया गया तो संबंधित किसानों की सूची पंचायतों में चस्पा की जाएगी और इसमें संशोधन कराया जाएगा.

admin

Related Posts

हिनौती गौधाम में अव्यवस्थित निर्माण पर रोक, मास्टर प्लान के मुताबिक काम कराने के निर्देश: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम में आयोजित बैठक में कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य कराये जांय। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को…

संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जितना उल्लास के साथ मनायेंगे आने वाली पीढ़ी उसके महत्व को समझेगी और वह भी इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान