ट्रंप ने पुतिन से शांति समझौते की मांग की और इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष रूस पर भारी पड़ रहा है

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत से इनकार कर "रूस को नष्ट कर रहे हैं।" यह युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। सोमवार को ओवल ऑफिस लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पुतिन से शांति समझौते की मांग की और इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष रूस पर भारी पड़ रहा है।

ट्रंप ने कहा, "पुतिन को समझौता करना चाहिए। मुझे लगता है कि समझौता न कर वे रूस को बर्बाद कर रहे हैं। रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है।" ट्रंप ने बताया कि पुतिन के साथ बैठक की योजना पहले से ही चल रही है, उन्होंने समाधान तक पहुंचने की उम्मीद जताई। रूसी नेता के साथ अपनी पिछली बातचीत को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, " मेरा उनके साथ बहुत अच्छा संबंध था, मुझे उम्मीद है कि वह समझौता करेंगे।" युद्ध के लंबा खींचे जाने को लेकर ट्रंप ने कहा, "अधिकांश लोगों को लगता था कि युद्ध लगभग एक सप्ताह में खत्म हो जाएगा, लेकिन तीन साल में भी खत्म नहीं हुआ।"

उन्होंने मुद्रास्फीति के प्रभाव सहित रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव का भी उल्लेख किया। ट्रंप ने दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की शांति वार्ता में रुचि रखते हैं। वह शांति समझौता चाहते हैं। अपने चुनाव अभियान के दौरान, ट्रंप ने संघर्ष को समाप्त करने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर शांति स्थापित कर सकते हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपना दृढ़ संकल्प दोहराया, कहा, "हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप जानते हैं, यूक्रेन और रूस के साथ युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था।" विदेश मंत्री के लिए ट्रंप के नामित सीनेटर मार्को रुबियो ने संघर्ष में रूस को "आक्रामक" मानते हुए कहा, "प्रत्येक पक्ष को कुछ न कुछ स्वीकार करना होगा।"

admin

Related Posts

यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

 नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका