राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल स्क्रीनिंग लक्ष्य की समय पूर्व पूर्ति पर दी बधाई

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल स्क्रीनिंग में शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर समय पूर्व वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति करने की सफलता अर्जित की है। मध्यप्रदेश ने 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड वितरण कर, देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सिकल सेल उन्मूलन का संकल्प मध्यप्रदेश की धरती से ही लिया है। प्रदेश सरकार भी वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के लिए आगे आए। सिकल सेल की जागरूकता में सहयोग कर प्रदेश को स्वस्थ और सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता करे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 90 लाख से अधिक सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जाना संबंधित विभागों के एकजुट और एकमेव प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने इस उपलब्धि में सहयोगी अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयं सेवी संगठनों, मैदानी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बढ़ा, रतलाम और शाजापुर की तहसीलें जोड़ी गईं, उज्जैन, देवास, धार शामिल

    इंदौर  इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (IMR) के स्वरूप में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। चौथी बार किए गए इस विस्तार के बाद मेट्रोपॉलिटन रीजन का कुल क्षेत्रफल 9989.69…

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का आकर्षण: केवल 7 दिन फ्री एंट्री, जानें पूरी जानकारी

    उमरिया   बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी की इच्छा रखने वालों के लिए गुड न्यूज है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 17 दिसंबर बुधवार से 1 सप्ताह के लिए टाइगर सफारी फ्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

    SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

    IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

    लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

    दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

    68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान