जीतू पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश के किसानों को शिवराज से मुलाकात का इंतजार

भोपाल
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर मंगलवार को किसानों से मुलाकात करने का वादा किया था, मगर अभी तक मध्य प्रदेश के किसानों को इंतजार है। ऐसा इसलिए क्योंकि 19वां मंगलवार आ गया है, मगर उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिला है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले 19 सप्ताह से की जा रही मुलाकात की मांग का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री चौहान से कहा कि आज उन्नीसवां मंगलवार आ गया, लेकिन आपकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया। आपने वादा किया था कि हर मंगलवार किसानों से मिलेंगे। मध्य प्रदेश का किसान होने के नाते, मैं एक बार फिर प्रदेश के किसानों के साथ इस मंगलवार भी आपसे मिलने का निवेदन कर रहा हूं।

पटवारी ने आगे कहा कि पिछले छह महीनों से मैं प्रदेश के कोने-कोने में जाकर किसानों से मिल रहा हूं। हर जगह किसान अपनी फसल के दाम न मिलने, मुआवजे की अनदेखी और सरकारी उदासीनता से परेशान हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने सवाल उठाया है कि आपके अपने ही गृह राज्य के किसानों को आखिर कब तक आपसे समय मांगना पड़ेगा? ज्ञात हो कि कांग्रेस लगातार राज्य के किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार को घेरने में लगी है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य के किसानों की समस्याओं पर अब तक सरकार और राज्य से नाता रखने वाले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य की राजनीति में किसान लंबे अर्से से सियासी मुद्दा रहा है और अभी भी कांग्रेस सत्ताधारी दल को किसानों की समस्याओं को लेकर घेरने की कोशिश कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और पेट्रोलियम ईंधनों के किफायती एवं विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में की गई अपील के अनुक्रम में उप…

    “कौशलम संवाद” में प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों और नवाचारों ने किया प्रभावित

    भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास गतिविधियों को अधिक प्रभावी, परिणाममुखी और उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप विकसित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत